Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, 60 मिनटों में हुई 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स

इसके लिए बुकिंग 21,000 रुपये में महिंद्रा की डीलरशिप्स या इसकी वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मई 2024 18:29 IST
ख़ास बातें
  • XUV 3XO का प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये के बीच है
  • इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू होगी
  • कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है

इसकी बुकिंग 21,000 रुपये में कंपनी की डीलरशिप्स या इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की हाल ही में लॉन्च हुई सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को इसकी बुकिंग खुलने के 60 मिनटों के अंदर ही 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू होगी। 

XUV 3XO का प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके लिए बुकिंग 21,000 रुपये में महिंद्रा की डीलरशिप्स या इसकी वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। कंपनी के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव डिविजन), Veejay Nakra ने कहा, "XUV 3XO की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही देर में 50,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। यह कस्टमर्स के कंपनी पर विश्वास का प्रमाण है।" 
Advertisement

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। 

इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर हैं। SUV सेगमेंट में महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। इसकी Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। कंपनी को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  2. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  2. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  3. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  4. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  7. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  8. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  9. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.