Mahindra e2o इलेक्ट्रिक कार की 110KM की रेंज हो गई 350 किलोमीटर, जानें कैसे

Mahindra ने e2o की सेल को अब बंद कर दिया है। कंपनी ने इस कार को तीन ट्रिम में लॉन्च किया था। यह कार थ्री-फेस एसी इंडक्शन मोटर पर चलती है और 26bhp की मैक्स पावर के साथ 70Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

Mahindra e2o इलेक्ट्रिक कार की 110KM की रेंज हो गई 350 किलोमीटर, जानें कैसे

Mahindra e2o को तीन ट्रिम में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Mahindra e2o के 11kWh बैटरी पैक की रेंज 110KM है
  • एक ग्रुप ने इस कार में 17kWh का अतिरिक्त बैटरी पैक जोड़ रेंज को बढ़ाया
  • महिन्द्रा ने इस कार को कुछ समय पहले कर दिया था डिस्कंटीन्यू
विज्ञापन
Mahindra ने कई सालों पहले अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Reva लॉन्च की थी और इसके बाद इसी का अपग्रेड e2o नाम से लॉन्च किया गया। हालांकि कार के सेल रिकॉर्ड अच्छे नहीं रहे और न ही इसे खासा लोकप्रियता मिली, जिसके चलते महिन्द्रा ने कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया। e2o इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) किफायती तो थी, लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी रेंज थी। कंपनी के अनुसार, Mahindra e2o इलेक्ट्रिक कार का हाई-रेंज वेरिएंट फुल चार्ज में 140KM की रेंज देता था, जबकि इसका 11kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 110KM की रेंज निकालने में सक्षम था। अब, एक EV R&D फेसिलिटी ग्रुप इस कार की रेंज को दो गुना से ज्यादा करने में कामयाब रहा है। ऐसे कैसे? चलिए जानते हैं।

अब ऑटोमोबाइल वेबसाइट Ruslane के अनुसार, पुणे स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल पर R&D करने वाला ग्रुप Northway Motorsport इस कार की रेंज को बढ़ा कर 350KM करने में कामयाब रहा है। हेमंक डभाड़े (Hemant Dabhade) ने YouTube पर रेंज की टेस्टिंग का विडियो भी साझा किया है। वीडियो से पता चलता है कि इस टेस्ट के लिए Mahindra e2o का 11kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट इस्तेमाल किया गया है। इस कार में मौजूदा बैटरी पैक के अलावा एक 17kWh का अतिरिक्त बैटरी पैक इंस्टॉल किया गया है, जिसे कार के बूट में फिट किया गया है। इस तरह टीम काल की बैटरी क्षमता को कुल 28kWh बनाने में कामयाब हो गए।

वीडियो में इस कुल क्षमता को जांचा भी गया है। इसके लिए कार को रोड पर दौड़ाया गया। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के सामने एक कैमरा भी लगाया गया, जिसमें कार की स्पीड और कुल ट्रैवल रेंज को देखा जा सकता है। पूरे ट्रैवल के दौरान कार के AC (एयर कंडिशनर) को बंद रखा गया। वीडियो को 139KM के बाद कट किया गया है। 139KM तक 56 प्रतिशत बैटरी बची हुई थी। वीडियो कट होने के बाद वीडियो में इंस्ट्रूमेंटल क्लस्टर की तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें ट्रिप रेंज 350KM देखी जा सकती है और बैटरी भी 4 प्रतिशत बची हुई थी।

जैसा कि हमने बताया कि Mahindra ने e2o की सेल को अब बंद कर दिया है। कंपनी ने इस कार को तीन ट्रिम में लॉन्च किया था। यह कार थ्री-फेस एसी इंडक्शन मोटर पर चलती है और 26bhp की मैक्स पावर के साथ 70Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 80Kmph है और यह 14.1 सेकंड में 60Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »