• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 100 Km तक चलेगी Mahindra Atom की ये मिनी इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

सिंगल चार्ज में 100 Km तक चलेगी Mahindra Atom की ये मिनी इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

इस टाइप अप्रूवल से पता चलता है कि महिंद्रा एटम के कुल चार वेरिएंट होंगे- K1, K2, K3 और K4 वेरिएंट। इनके बैटरी पैक की क्षमता के बारे में भी बताया गया है।

सिंगल चार्ज में 100 Km तक चलेगी Mahindra Atom की ये मिनी इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Mahindra Atom Electric को कंपनी ने 2018 में Auto Expo में दिखाया था

ख़ास बातें
  • महिंद्रा एटम के कुल चार वेरिएंट होंगे- K1, K2, K3 और K4 वेरिएंट
  • Mahindra Atom के K1 और K2 में 7.4 kWh, 144 Ah बैटरी पैक होगा
  • Atom K3 और K4 वेरिएंट में 11.1 kWh, 216 Ah क्षमता का बैटरी पैक फिट होगा
विज्ञापन
Mahindra Atom इलेक्ट्रिक कार भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को 2018 में हुए Auto Expo में दिखाया था और उम्मीद की जा रही थी कि यह पिछले साल के आखिर तक लॉन्च की जाएगी। Atom को कुछ महीनों पहले बैंगलोर की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। अब, इस इलेक्ट्रिक कार की कुछ अहम जानकारियां सामने आई है। 

Rushlane ने दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा Mahindra Atom Electric के लिए जारी किया गया एक सर्टिफिकेशन शेयर किया है, जिसमें इस इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकिल के वेरिएंट और उनके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। यह कार का टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट है, जो 'ट्रांस्पोर्ट' कैटेगरी के अंदर जारी हुआ है। बता दें कि हाल ही में इसका एक नॉन-ट्रांस्पोर्ट सर्टिफिकेशन भी लीक हुआ था।

इस टाइप अप्रूवल से पता चलता है कि महिंद्रा एटम के कुल चार वेरिएंट होंगे- K1, K2, K3 और K4 वेरिएंट। इनके बैटरी पैक की क्षमता के बारे में भी बताया गया है। Mahindra Atom के K1 और K2 में 7.4 kWh, 144 Ah बैटरी पैक और Atom K3 और K4 वेरिएंट में 11.1 kWh, 216 Ah क्षमता का बैटरी पैक फिट होगा। छोटे बैटरी पैक का वजन 98 किलोग्राम है, जबकि बड़ी यूनिट का वजन 47 किलोग्राम है।

वहीं, बैटरी टेक्नोलॉजी की बात करें, तो ये लिथियम आयरन फॉस्फेट (LiFePO4 या LFP) बैटरी पैक होंगे। Mahindra Atom की मैक्स मोटर पावर 3,950 आरपीएम पर 8 किलोवाट की दर से आंकी गई है। सर्टिफिकेशन में आगे यह भी पता चलता है कि AIS-039 स्टैंडर्ड के अनुसार, इसकी इलेक्ट्रिकल एनर्जी की खपत K1 और K2 के लिए 90 Wh प्रति किमी और K3 और K4 के लिए 106 Wh प्रति किमी है। रिपोर्ट कहती है कि K1 और K2 वेरिएंट की रेंज लगभग 80 km और K3 और K4 की रेंज लगभग 100 km है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »