भारत में जल्द लॉन्च होगी करीब 100 km रेंज वाली Mahindra Atom Electric, स्पेसिफिकेशन्स लीक!

सर्टिफिकेशन्स से पता चलता है कि K1 और K2 बेस मॉडल 7.4 kWh / 144 Ah क्षमता के बैटरी पैक से लैस होंगे।

भारत में जल्द लॉन्च होगी करीब 100 km रेंज वाली Mahindra Atom Electric, स्पेसिफिकेशन्स लीक!

Mahindra Atom Electric को कंपनी ने 2018 में Auto Expo में दिखाया था

ख़ास बातें
  • 80-100 km की रेंज से लैस हो सकती है Mahindra Atom Electric क्वॉड्रिसाइकिल
  • K1, K2, K3 और K4 नाम के चार ट्रिम्स में होगी लॉन्च
  • परिवहन विभाग से मिला सर्टिफिकेशन
विज्ञापन
Mahindra Atom इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकिल भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को 2018 में हुए ऑटो एक्स्पो में दिखाया था और उम्मीद की जा रही थी कि इस इलेक्ट्रिक कार को पिछले साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। Atom को हाल ही में बैंगलोर की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। अब, इस इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकिल की कुछ अहम जानकारियां लीक हुई है। परिवहन निगम द्वारा कार के लिए जारी किया गया सर्टिफिकेशन बताता है कि कार को भारत में चार वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

Rushlane द्वारा दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा Mahindra Atom Electric के लिए जारी किया गया सर्टिफिकेशन लीक किया गया है, जिसमें इस इलेक्ट्रिक कार के वेरिएंट और उनके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। कार चार वेरिएंट में लॉन्च होगी, जिनके नाम Atom K1, Atom K2, Atom K3 और Atom K4 होंगे।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो सर्टिफिकेशन्स से पता चलता है कि K1 और K2 बेस मॉडल 7.4 kWh / 144 Ah क्षमता के बैटरी पैक से लैस होंगे। वहीं, ऊपर के दो मॉडल, K3 और K4 में 11.1 kWh / 216 Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा। फिलहाल इसकी सटीक रेंज के बारे में बताया नहीं गया है, लेकिन रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इसकी सिंगल चार्ज रेंज 80-100 किलोमीटर हो सकती है। छोटा बैटरी पैक होने के नाते K1 और K2 की रेंज कम हो सकती है, जबकि K3 और K4 ज्यादा रेंज निकालने में सक्षम हो सकते हैं।

इसके अलावा, डॉक्यूमेंट बताता है कि K1 और K2 मॉडल के बैटरी पैक का वज़न 98 किलोग्राम होगा और ये 90 Wh/km की इलेक्ट्रिकल एनर्जी की खपत करेंगे। वहीं, K3 और K4 मॉडल के बैटरी पैक का वज़न 145 किलोग्राम होगा और ये 106 Wh/Km की इलेक्ट्रिक एनर्जी की खपत करेंगे। Mahindra Atom इलेक्ट्रिक का कर्ब वेट 434 किलो से 458 किलो। कार ड्राइवर को मिलाकर चार लोगों के बैठने के लिए डिज़ाइन होगी।

इसका व्हीलबेस 1885 mm होगा। इसके अलावा, इसकी चौड़ाई 1452 mm और लंबाई 2728 mm और ऊंचाई 1576 mm होगी। रिपोर्ट कहती है कि इसकी टॉप स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  2. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  3. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  4. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  5. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  6. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  7. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  8. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  9. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  10. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »