Mahindra की इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल होंगे Volkswagen के कंपोनेंट

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, Mahindra Group ने इलेक्ट्रिक व्हीकल डेवलप करने और चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए Reliance BP Mobility Limited (Jio-bp) के साथ पार्टनरशिप की थी।

Mahindra की इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल होंगे Volkswagen के कंपोनेंट
ख़ास बातें
  • Volkswagen Mahindra की आगामी EV के लिए कंपोनेंट मुहैया कराएगी
  • Volkswagen का MEB इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है किफायती
  • कुछ महीनों पहले Mahindra ने Reliance BP Mobility Limited से मिलाया था हाथ
विज्ञापन
आज Mahindra और Volkswagen के बीच एक साझेदारी की घोषणा कई गई है, जिसके तहत फोक्सवैगन महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के लिए कंपोनेंट मुहैया कराएगी। महिंद्रा अपने 'बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म' को MEB इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स जैसे कि इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी सिस्टम कंपोनेंट्स और बैटरी सेल से लैस करना चाहता है। ओपन व्हीकल प्लेटफॉर्म होने के नाते Volkswagen का MEB इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और उसके कंपोनेंट कार निर्माताओं को उनकी इलेक्ट्रिक कारों को तेजी से और कम लागत में बनाने का फायदा देता है।

इस मौके पर Volkswagen Group of Component के CEO थॉमस श्मॉल (Thomas Schmall) ने कहा (अनुवादित) , “महिंद्रा भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में दिग्गज है और हमारे MEB इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म के लिए एक बेहतरीन पार्टनर है। महिंद्रा के साथ, हम भारत के इलेक्ट्रिफिकेशन में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं, एक विशाल मोटर व्हीकल मार्केट, जिसमें भारी विकास क्षमता और जलवायु संरक्षण के लिए उच्च प्रासंगिकता है। 

थॉमस आगे कहते हैं, "यह एक और सबूत है कि MEB टेक्नोलॉजी के रूप में बेहद आधुनिक है और लागत के मामले में बेहद प्रतिस्पर्धी है। इस प्रकार एमईबी ई-मोबिलिटी के लिए लीडिंग ओपन प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है। यह ईवी की दुनिया में हर कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है और हमारे ग्राहकों के लिए प्रतिस्पर्धी समाधान की कुंजी है।"

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, Mahindra Group ने इलेक्ट्रिक व्हीकल डेवलप करने और चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए Reliance BP Mobility Limited (Jio-bp) के साथ पार्टनरशिप की थी। दोनों कंपनियों ने Mahindra के इलेक्ट्रिक थ्री और फोर व्हीलर्स के साथ स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स के लिए चार्जिंग सॉल्यूशंस तैयार करने के लिए MoU साइन किया था। 

महिंद्रा ग्रुप ने बताया था कि इस पार्टनरशिप का उद्देश्य देश में EV की संख्या बढ़ाना है। इसके लिए हाई परफॉर्मेंस और स्वाप की जा सकने वाली बैटरियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसे साथ ही महिंद्रा के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग सॉल्यूशंस में भी Jio-bp मदद करेगी। महिंद्रा ग्रुप की योजना अगले कुछ वर्षों में अपने व्हीकल्स के बैटरी-इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बड़ी रेंज लॉन्च करने की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »