• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WWDC 2025: Mac हुआ macOS Tahoe 26 के साथ ज्यादा इंटेलीजेंट और प्रोडक्टिव, मिलेगा नया डिजाइन, फीचर्स

WWDC 2025: Mac हुआ macOS Tahoe 26 के साथ ज्यादा इंटेलीजेंट और प्रोडक्टिव, मिलेगा नया डिजाइन, फीचर्स

Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में अगले मेन macOS अपडेट macOS Tahoe 26 के बारे में बताया।

WWDC 2025: Mac हुआ macOS Tahoe 26 के साथ ज्यादा इंटेलीजेंट और प्रोडक्टिव, मिलेगा नया डिजाइन, फीचर्स

Photo Credit: Apple

macOS Tahoe 26 मैक को ज्यादा प्रोडक्टिव और इंटेलीजेंट बनाता है।

ख़ास बातें
  • Apple ने WWDC 2025 में macOS Tahoe 26 का प्रीव्यू किया।
  • macOS 26 को Tahoe के नाम से भी जाना जाता है।
  • Apple अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में नई डिजाइन लैंग्वेज शामिल कर रहा है।
विज्ञापन
Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में अगले मेन macOS अपडेट macOS Tahoe 26 के बारे में बताया। टेक दिग्गज ने macOS 26 के लिए कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज, लिक्विड ग्लास को भी पेश किया। नया डिजाइन आइकनोग्राफी, साइडबार, टूलबार और यूजर इंटरफेस की अन्य चीजों को अपडेट करता है। इसके अलावा नया अपडेट फोन ऐप और लाइव एक्टिविटी समेत काफी नए फीचर्स भी शामिल कर रहा है। स्पॉटलाइट पर बड़ा फोकस किया गया है, जो अब नए एक्शन का सपोर्ट करता है। आइए macOS Tahoe 26 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

macOS Tahoe 26 इन डिवाइस में करेगा सपोर्ट
Apple के अनुसार, macOS 26 को Tahoe के नाम से भी जाना जाता है। यह इस साल के आखिर में Apple सिलिकॉन (2020 और नए), MacBook Pro 2019 और 2020, iMac (2020 और नए), Mac mini (2020 और नए), Mac Studio (2022 और नए) और Mac Pro (2019 और नए) के साथ MacBook Air और Pro के लिए फ्री ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा macOS Tahoe 26 डेवलपर बीटा अब कंपेटिबिल Mac डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

macOS 26 लिक्विड ग्लास डिजाइन
Apple अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में अपनी नई डिजाइन लैंग्वेज शामिल कर रहा है। लिक्विड ग्लास को एक ट्रांसलूसेंट नया मैटेरियल बताया जा रहा है जो रियल वर्ल्ड में ग्लास की तरह काम करता है। टूलबार और साइडबार अब इस नए डिजाइन में होंगे और डिस्प्ले पर जो कुछ भी नजर आएगा रिफ्लेक्ट करेंगे। मीनू बार अब पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है और यूजर्स कई तरीकों से इसे कस्टमाइज कर पाएंगे। लिक्विड ग्लास UI को लाइट और डार्क दोनों मोड पर लागू किया जाएगा। फोल्डर का कलर अब बदल सकते हैं और यूजर्स ज्यादा पर्सनलाइजेशन के लिए कोई सिंबल या इमोजी शामिल सकते हैं।

macOS 26 के साथ नए फीचर्स
टेक दिग्गज दो नए अनुभवों के साथ macOS में लगातार मिलने वाले फीचर्स का भी विस्तार कर रहा है। फोन ऐप को macOS Tahoe में शामिल किया जाएगा और यूजर्स को अपने नजदीकी iPhone से सेलुलर कॉल रिले करने की सुविधा देगा। यूजर्स अपने Mac डिवाइस पर सीधे रिसेंट, फेवरेट और वॉयसमेल को चेक कर सकेंगे। इसके अलावा नए कॉल स्क्रीनिंग और होल्ड असिस्ट फीचर का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।

कॉन्टिन्यूटी के जरिए macOS में लाइव एक्टिविटीज भी शामिल की जा रही हैं। जब कोई यूजर अपने पास आईफोन रखता है तो उसके आईफोन से लाइव एक्टिविटीज उसके Mac पर मीनू बार में नजर आएंगी। इसके अलावा यूजर लाइव एक्टिविटी पर क्लिक भी कर सकेंगे और आईफोन मिररिंग उन्हें डायरेक्ट अपने Mac डिवाइस पर काम करने की सुविधा देगी।

Spotlight हुआ अपग्रेड
स्पॉटलाइट कंपनी का इन बिल्ट सर्च फीचर है, जिसमें बड़ा अपग्रेड मिल रहा है। जहां पहले यूजर सर्च फीचर के जरिए कुछ फर्स्ट पार्टी ऐप एक्सेस कर सकते थे, वहीं macOS 26 के साथ सभी ऐप और अपने आईफोन ऐप iPhone मिररिंग के जरिए उपयोग कर पाएंगे। वहीं फाइल, फोल्डर, ईवेंट, ऐप और मैसेज आदि एक साथ लिस्ट होंगे, जिससे इन्हें खोजना आसान होगा। WWDC 2025 में एप्पल ने कहा कि इन चीजों को यूजर के लिए उपयोग के आधार पर इंटेलीजेंटली रैंक किया जाएगा। इस फीचर में नए फिल्टरिंग ऑप्शन भी मिल रहे हैं और यह थर्ड पार्टी क्लाउड ड्राइव पर स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट को डिस्प्ले कर सकता है। इसके अलावा एक नया ब्राउज व्यू शामिल किया गया है जो कि यूजर्स को अपने डिवाइस के कंटेंट को स्क्रॉल करने की सुविधा देगा।

स्पॉटलाइट की कैपेसिटी और फंक्शनेलिटी में भी सुधार किया गया है। Apple के अनुसार, यूजर्स इंटरफेस के अंदर ही ईमेल भेजने,नोट बनाने या म्यूजिक या पॉडकास्ट प्ले करने जैसे टास्क कर सकते हैं। स्पॉटलाइट यूजर्स को उस ऐप में मीनू बार से शॉर्टकट चलाने और टास्क करने की भी सुविधा देगा जिसमें वे वर्तमान में काम कर रहे हैं। इसके अलावा macOS Tahoe के साथ यह क्विक की (बटन) के साथ आएगा, जो कैरेक्टर की छोटी स्ट्रिंग हैं जिससे यूजर्स अपनी पसंद के टास्क को तेजी से सर्च कर पाएंगे।

नए Apple Intelligence फीचर
कंपनी ने macOS में कई प्रकार के Apple इंटेलिजेंस फीचर प्रदान किए हैं। इसमें लाइव ट्रांसलेशन फीचर मैसेज ऐप, फेसटाइम और फोन ऐप के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे कंवर्सेशन का रीयल टाइम टेक्स्ट और ऑडियो ट्रांसलेशन मिलता है। शॉर्टकट में AI की सुविधा भी मिल रही हैं। यूजर्स अब ऑन डिवाइस और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट बेस्ड AI मॉडल का इस्तेमाल करके ज्यादा टास्क को ऑटोमैटिक कर सकते हैं। यह ChatGPT को भी इंटीग्रेट कर रहा है, जिससे यूजर्स चैटबॉट से रिस्पॉन्स ले सकते हैं जो उनके शॉर्टकट में फीड करती हैं। MacOS पर शॉर्टकट अब समय या फाइल एक्शन के आधार पर ऑटोमैटिक तौर पर भी चल सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स रिमाइंडर के लिए रिलिवेंट एक्शन आइटम सर्च करने के लिए ईमेल, वेबसाइट और नोट्स जैसे कंटेंट को रिव्यू करने के लिए मैक पर Apple इंटेलिजेंस का लाभ उठा सकते हैं। AI के साथ रिमाइंडर को स्कैन करने में आसान बनाने के लिए ऑटोमैटिक तौर पर सेक्शन में बांटा जा सकता है।

नया Apple गेम ऐप
macOS Tahoe 26 एप्पल गेम्स भी पेश करेगा। यह एक नया ऐप है जो Mac डिवाइस पर सभी गेम के लिए एक सेंट्रल हब के तौर पर काम करता है। यूजर्स अपने गेम सर्च कर सकते हैं और क्विक स्टार्ट कर सकते हैं, इसके अलावा अपनी पसंद के हिसाब से नए गेम भी सर्च सकते हैं। एक नया गेम ओवरले फीचर यूजर्स को गेम को बंद किए बिना सिस्टम सेटिंग्स को एडजेस्ट करने, किसी के साथ चैट करने या गेम खेलने के लिए इन्वाइट करने जैसे अन्य टास्क करने की सुविधा देगा। ऐप में एक लो पावर मोड भी है,जिससे बैटरी पर प्लेटाइम बढ़ाने के लिए गेमिंग एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज किया जाता है। Apple गेम्स पर यूजर्स को मिलने आगामी टाइटल में क्रिमसन डेजर्ट, इनजोई, साइबरपंक 2077, क्रोनोस: द न्यू डॉन, आर्किटेक्ट: लैंड ऑफ एग्जाइल्स, लाइज ऑफ पी: ओवरचर, हिटमैन वर्ल्ड ऑफ असैसिनेशन आदि शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WWDC 2025, macOS Tahoe 26, macOS 26, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »