लकी ग्राहक और डिजि धन व्यापार योजनाः जानें, आपने ईनाम जीता या नहीं

लकी ग्राहक और डिजि धन व्यापार योजनाः जानें, आपने ईनाम जीता या नहीं
ख़ास बातें
  • रिटेल ग्राहकों के लिए लकी ग्राहक योजना है
  • छोटे व्यापारियों कि डिजि धन व्यापार योजना की शुरुआत की गई है
  • सरकार भारत में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही दो नए स्कीम का ऐलान किया था। रिटेल ग्राहकों के लिए लकी ग्राहक योजना और छोटे व्यापारियों कि डिजि धन व्यापार योजना की शुरुआत की गई। इन दोनों योजनाओं के ज़रिए सरकार भारत में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है। इन योजनाओं के विजेताओं के नाम लकी ड्रॉ के आधार पर तय होंगे। उपहार के तौर पर कम से कम 1,000 रुपये दिए जाएंगे। लकी ग्राहक योजना के विजेताओं के नाम दैनिक और साप्ताहिक आधार पर चुने जाएंगे। डिजि धन व्यापार योजना के विजेता व्यापारियों के नाम का ऐलान हर हफ्ते होगा। सरकार की यह स्कीम 14 अप्रैल तक चलेगी।

लकी ग्राहक योजना और डिजि धन व्यापार योजना का फायदा उठाने के लिए आपको यूपीआई (यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस), रूपे, एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) और यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंट्री सर्विस डेटा) प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल पेमेंट करना होगा। ई-वॉलेट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जैसे अन्य प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले यूज़र लकी ग्राहक योजना और डिजि धन व्यापार योजना का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा आपको 50 से 3,000 रुपये के बीच का भुगतान करना होगा। 3,000 रुपये से ज़्यादा राशि का डिजिटल पेमेंट करने वाले लोग इस स्कीम के तहत ईनाम नहीं पा सकेंगे।

अगर आप इन चार डिजिटल पेमेंट तरीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल भुगतान करते हैं तो यह भी जांच सकते हैं कि आपने लकी ग्राहक योजना और डिजि धन व्यापार योजना के तहत ईनाम पाया है या नहीं।

अवार्ड जीतने के बारे में ऐसे जानें...

1. https://digidhanlucky.mygov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

2. इसके बाद आपको कंज़्यूमर और मर्चेंट बटन में से चुनना होगा।

3. इसके बाद आपको एक बॉक्स नज़र आएगा। इसमें वो फोन नंबर डालें जो यूपीआई/ यूएसएसडी/ रूपे/ एईपीएस अकाउंट के साथ रजिस्टर है।

4. इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। इसे आप स्क्रीन में मध्य में नज़र आ रहे बॉक्स में डाल दें।

5. इसके बाद अपनी किस्मत आज़माएं (ट्राई योर लक) बटन पर क्लिक करें।

6. आपको अगले मैसेज से पता चलेगा कि आपने लकी ग्राहक योजना और डिजि धन व्यापार योजना के तहत ईनाम जीता है या नहीं।

अगर आपने सरकार द्वारा समर्थित इन प्लेटफॉर्म के ज़रिए भुगतान किया है। लेकिन आपको पेज पर नो इंफॉर्मेशन एवलेबल मैसेज दिखता है तो और ब्यौरा दें, जैसे कि रूपे की स्थिति में कार्ड नंबर, यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए वीपीए, एईपीएस के लिए आधार नंबर और यूएसएसडी के लिए मोबाइल नंबर।

लकी ग्राहक योजना ईनाम
लकी ग्राहक योजना के तहत हर दिन 15,000 ग्राहकों को 1,000 रुपये का ईनाम मिलेगा। वहीं, साप्ताहिक ईनाम 1 लाख, 10,000 रुपये और 5,000 रुपये के होंगे। इन्हें 7,000 ग्राहकों के बीच बांटा जाएगा। मेगा ड्रॉ का आयोजन 14 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान ईनाम राशि 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये की होगी। सरकार यूएसएसडी पेमेंट के लिए 100, यूपीआई और एईपीएस ट्रांजेक्शन के लिए 1,500 और रूपे के लिए 11,900 विजेताओं के नाम की घोषणा करेगी।

डिजि धन व्यापार योजना ईनाम
25 दिसंबर 2016 से 14 अप्रैल 2017 के बीच 7,000 व्यापारियों को ईनाम दिया जाएगा। ईनाम राशि 50,000 रुपये, 5,000 रुपये और 2,500 रुपये की होगी। मेगा ड्रा का आयोजन 14 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान ईनाम राशि 50 लाख, 25 लाख और 5 लाख रुपये की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »