महंगे पेट्रोल का असर, इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की डिमांड में 220.7% का उछाल

टियर-1 शहर इलेक्ट्रिक वीकल्‍स अपनाने में आगे हैं। दिल्ली में ई-स्कूटर और ई-कार दोनों की सबसे अधिक डिमांड देखी गई है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • जस्ट डायल कंस्‍यूमर इनसाइट सर्वे में कई दिलचस्‍प फैक्‍ट सामने आए हैं
  • ई-स्‍कूटर के साथ ही ई-कार, बाइक और साइकल की डिमांड भी बढ़ी है
  • दिल्ली में ई-स्कूटर और ई-कार दोनों की सबसे अधिक डिमांड देखी गई है

इसी तरह इलेक्ट्रिक साइकलों की सबसे अधिक मांग मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में देखने को मिली है

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों का ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ा दिया है। 100 रुपये लीटर या उससे ज्‍यादा का बिक रहा पेट्रोल हर किसी की जेब पर भारी पड़ रहा है। फ‍िर चाहे वह कामकाजी तबका हो या बाइक-स्‍कूटर पर सवार होकर ऑफ‍िस निकलने वाले लोग। यही वजह है कि पब्लिक अब ऐसे ऑप्‍शन तलाश कर रही है, जिनमें पेट्रोल का झंझट ही ना हो। और विकल्‍प के तौर पर सबसे पहले ध्‍यान में आते हैं इलेक्ट्रिक वीकल्‍स। एक सर्वे में यह सामने आया है कि इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की‍ डिमांड ने जोर पकड़ा है। जस्ट डायल कंस्‍यूमर इनसाइट सर्वे के मुताबिक, टियर-1 शहरों में ई-स्कूटर Electric Scooter की डिमांड में सालाना आधार पर इस साल 220.7 प्रतिशत की जबरदस्‍त बढ़त रिकॉर्ड की गई है। टियर-1 शहर इलेक्ट्रिक वीकल्‍स अपनाने में आगे हैं। दिल्ली में ई-स्कूटर और ई-कार दोनों की सबसे अधिक डिमांड देखी गई है। 

इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड 132.4 फीसदी बढ़ी 

इस सर्वे के अनुसार, ई-स्कूटर की डिमांड में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि इलेक्ट्रिक-कारों की डिमांड 132.4 फीसदी, ई-बाइक्‍स की डिमांड 115.3 फीसदी और ई-साइकल की मांग 66.8 फीसदी बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू जैसे टियर-1 शहरों में ई-स्कूटर की सबसे अधिक डिमांड देखी गई है। इसके बाद अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे, चेन्‍नै और कोलकाता का नंबर है। मैसूर, इंदौर, जयपुर, सूरत, आगरा, जोधपुर, सांगली, वडोदरा, नासिक और चंडीगढ़ भी ई-स्कूटर की डिमांड के मामले में टॉप-10 टियर-2 शहर हैं।
 
इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड टियर-1 शहरों में काफी ज्‍यादा है और मुंबई, दिल्ली, बेंगलूरू में लोग सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं। इसके बाद हैदराबाद, पुणे, चेन्‍नै, अहमदाबाद और कोलकाता का नंबर है। ई-कारों की डिमांड के मामले में नासिक, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, जयपुर, विजयवाड़ा, गोवा, सूरत, जबलपुर और विशाखापत्तनम भी टॉप शहर हैं।

टियर-2 शहरों में ई-मोटरसाइकल्‍स की मांग ज्‍यादा

लेकिन जब ई-मोटरसाइकल्‍स की डिमांड की बात आई तो टियर-2 शहरों ने टियर-1 शहरों को पीछे छोड़ दिया। सूरत, राजकोट, अमरावती, नागपुर, विजयवाड़ा, सेलम, कोल्हापुर, वाराणसी और भावनगर में ई-मोटरसाइकल्‍स की सबसे ज्‍यादा डिमांड देखी गई है। टियर-1 शहरों में ई-मोटरसाइकल्‍स की‍ डिमांड मुंबई, पुणे और बेंगलूरू में सबसे ज्‍यादा है।
Advertisement

इसी तरह इलेक्ट्रिक साइकलों की सबसे अधिक मांग मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में देखने को मिली है, जबकि सूरत, राजकोट, अमरावती, पटना, नागपुर, विजयवाड़ा, सेलम, कोल्हापुर, मदुरै और भोपाल जैसे टियर-2 शहरों के लोग भी इलेक्ट्रिक साइकल में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं।

लग्‍जरी कारों की डिमांग भी खूब, Bugatti खोज रहे लोग

रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि लग्जरी सेगमेंट में भी डिमांड बढ़ी है। बुगाटी, फेरारी, लेम्बोर्गिनी और पोर्श की डिमांड में बढ़ोतरी देखी गई। बुगाटी सबसे अधिक सर्च किया जाने वाला ब्रैंड था और दिल्ली, अहमदाबाद व पुणे में इस बार त्‍योहारों में इसकी डिमांड में 167 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.