• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 260 kmph टॉप स्पीड वाली ऑफ रोड रेडी Lamborghini Huracan Sterrato भारत में 4.61 करोड़ में लॉन्च, जानें फीचर्स

260 kmph टॉप स्पीड वाली ऑफ-रोड-रेडी Lamborghini Huracan Sterrato भारत में 4.61 करोड़ में लॉन्च, जानें फीचर्स

Lamborghini Huracan Sterato में 5.2-लीटर NA V10 इंजन होगा जो 610hp और 560Nm का टार्क पैदा करेगा और इसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

260 kmph टॉप स्पीड वाली ऑफ-रोड-रेडी Lamborghini Huracan Sterrato भारत में 4.61 करोड़ में लॉन्च, जानें फीचर्स

Lamborghini Huracan Sterrato की भारत में 4.61 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • Lamborghini ने भारत में 4.61 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • कंपनी इस कार की 1,499 यूनिट्स बनाएगी
  • इनकी डिलीवरी अगले साल की तीसरी तिमाही से शुरू होगी
विज्ञापन
Lamborghini ने भारत में अपनी ऑफ-रोड-रेडी कार Huracan Sterrato लॉन्च की है, जो सीमित संख्या में बेची जाएगी। लेम्बोर्गिनी का कहना है कि कंपनी फरवरी 2023 से हुराकैन स्टेरटो की केवल 1,499 यूनिट्स बनाएगी और भारत में डिलीवरी 2023 की तीसरी तिमाही में शुरू होगी। Huracan Sterato में 5.2-लीटर NA V10 इंजन शामिल होगा, जो 610hp की पावर और 560Nm का टार्क जरनेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन को 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। 

Lamborghini ने भारत में 4.61 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में Huracan Sterrato को लॉन्च किया है। कंपनी इस कार की 1,499 यूनिट्स बनाएगी और इनकी डिलीवरी अगले साल की तीसरी तिमाही से शुरू होगी। इस कार को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। लेम्बोर्गिनी ने इसे पहली सुपर स्पोर्ट्स कार कहा है, जो ढीली या उबड-खाबड सतहों पर भी मैक्सिमम ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के लिए डिजाइन की गई है।

पावरट्रेन की बात करें तो Huracan Sterato में 5.2-लीटर NA V10 इंजन होगा जो 610hp और 560Nm का टार्क पैदा करेगा और इसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इस ऑफ-रोड-रेडी कार में इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल होने वाला ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम शामिल होगा। इसके साथ ही इसमें रियर मैकेनिकल सेल्फ-लॉकिंग डिफरेंशियल भी मिलेगा।

लेम्बोर्गिनी का दावा है कि स्टेराटो 3.4 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा होगी। कार तीन मोड्स के साथ आएगी, जिनमें रैली, स्ट्राडा और स्पोर्ट्स मोड होंगे।

Sterrato में नए 19-इंच अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे, जिनमें Bridgestone Dueler AT002 टायर्स लगे होंगे। ये टायर्स रोड-रेडी और ऑफ-रोड-रेडी दोनों हैं।आगे की तरफ 235/40-R19 साइज के टायर्ज और पीछे की तरफ 285/40-R19 साइज के टायर्स लगाए जाएंगे। इनमें रन-फ्लैट तकनीक मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lamborghini, Lamborghini Huracan Sterrato
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »