Kia Sonet फेसलिफ्ट हुई पेश, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और धांसू सेफ्टी फीचर्स से लैस

Kia Sonet Facelift में 10 ऑटोनोमस फीचर के साथ ADAS मिल सकता है, जिसमें फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट (FCA), लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट (LVDA) और लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA) शामिल हैं।

Kia Sonet फेसलिफ्ट हुई पेश, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और धांसू सेफ्टी फीचर्स से लैस

Photo Credit: Kia

Kia Sonet Facelift में 3 इंजन के ऑप्शन हैं।

ख़ास बातें
  • नई Sonet में 10 ऑटोनोमस फीचर के साथ ADAS मिल सकता है।
  • नई Sonet 15 हाई सेफ्टी फीचर्स के साथ 25 से ज्यादा फीचर्स प्रदान करती है।
  • नई Sonet में पहले वाले दो पेट्रोल इंजन और एक डीजन इंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
Kia ने भारतीय बाजार में Kia Sonet फेसलिफ्ट 2024 पेश कर दी है। यह एसयूवी 20 दिसंबर से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। अभी तक किया ने Sonet की सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि उम्मीद है कि जनवरी 2024 के आखिर तक नई Sonet भारतीय सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आए। नई Sonet में 10 ऑटोनोमस फीचर के साथ ADAS मिल सकता है, जिसमें फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट (FCA), लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट (LVDA) और लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA) शामिल हैं। 15 हाई सेफ्टी फीचर्स के साथ अब Sonet 25 से ज्यादा फीचर्स प्रदान करती है। नई Sonet में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग शामिल किए गए हैं। आइए नई Sonet के बारे में विस्तार से जानते हैं।


डिजाइन और इंटीरियर


Kia Sonet Facelift में पहले जैसा ही मस्कुलर डिजाइन दिया गया है जिसमें अपराइट बॉडी स्टाइल मिलता है। नई Sonet में क्राउन ज्वेल LED हेडलैंप्स, स्टार मैप LED DRL, स्टार मैप LED कनेक्टेड टेल लैंप, R16 क्रिस्टल कट एलॉय व्हील और नया बंपर डिजाइन दिया गया है। कलर ऑप्शन के मामले में  नई कार 8 मोनोटॉन, 2 ड्यूल टोन और 1 मैट फिनिश कलर ऑप्शन में आएगी। नई सॉनेट में रिडिफाइल कैबिन दिया गया है जो कि ज्यादा टेक फीचर्स से लैस है। इस कार में ड्यूल स्क्रीन कनेक्टेड पैनल डिजाइन क्लसटर के साथ 10.25 इंच की कलर LCD MID और 10.25 HD टचस्क्रीन नेविगेश डिस्प्ले है। इसमें 7 BOSE प्रीमियम स्पीकर सिस्टम है जो कि साउंड लवर्स को काफी पंसद आएगा।


इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो नई Sonet में पहले वाले दो पेट्रोल इंजन और एक डीजन इंजन शामिल हैं। इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 118bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 81 की पावर और 115 का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 1.5 लीटर का CRDi डीजल इंजन दिया गया है जो कि 113 की पावर और 250 का टॉर्क जनरेट करता है। किया सॉनेट फेसलिफ्ट 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल गियरबक्स, 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, 6 स्पीड iMT और 7 स्पीड DCT यूनिट से लैस होगी।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »