Kia की Sonet की बिक्री 4 वर्ष से कम में 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा

इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेल्स में देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 18:50 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में अपडेटेड Sonet को लॉन्च किया था
  • यह चार मीटर से कम की SUV है
  • Kia के लिए देश में सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल Seltos है

देश में कॉम्पैक्ट SUV का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia की Sonet ने भारत में चार लाख यूनिट्स की सेल्स को पार कर लिया है। इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेल्स में देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी शामिल है। इसकी 3,17,754 यूनिट्स की देश में बिक्री हुई है और 85,814 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में अपडेटेड Sonet को लॉन्च किया था। 

Sonet को खरीदने वाले कस्टमर्स में से 63 प्रतिशत ने इसके सनरूफ वाले वेरिएंट्स को चुना है। इसके अलावा 63 प्रतिशत ने इसके पेट्रोल इंजन और लगभग 37 प्रतिशत ने 1.5 लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल को खरीदा है। इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को खरीदने वालों की संख्या लगभग 28 प्रतिशत है। देश में कॉम्पैक्ट SUV का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। देश में Kia की यूनिट के चीफ सेल्स ऑफिसर, Myung-sik Sohn ने कहा, "कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक बड़ा मौका है। पहली बार कार खरीदने वाले बहुत से कस्टमर्स इस सेगमेंट में आ रहे हैं।" 
Advertisement

इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Hyundai की Venue से होता है। यह चार मीटर से कम की SUV है। हालांकि, Kia के लिए देश में सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल Seltos है। अपडेटेड Sonet में DRL के डिजाइन को कुछ बदला गया है। इसकी हेडलाइट्स और फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। यह आठ सिंगल और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध है। इसके मोनोटोन कलर्स में Olive, White, Silver, Grey, Red, Blue, Clear White और Black हैं। डुअल-टोन कलर्स में रेड के साथ ब्लैक रूफ और व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ शामिल हैं। 

इसमें 10.25 इंच मेन टचस्क्रीन डिस्प्ले और 10.25 इंच का LCD ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 360 डिग्री कैमरा, स्मार्ट एयर प्योरिफिकेशन सिस्टम, सात स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी को Seltos SUV के लिए भी जोरदार डिमांड मिल रही है। देश में Kia की यूनिट ने इस वजह से अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाने और एक्सपोर्ट में कटौती करने का फैसला किया है। पिछले महीने Kia ने Seltos, Sonet और Carens के प्राइसेज को 3 प्रतिशत तक बढ़ाया था। इसका कारण मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  6. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  8. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  9. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  10. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.