Kia की Seltos SUV हुई सस्ती, कुछ वेरिएंट्स से हटा एक फीचर

Kia ने Seltos के X-Line को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट्स में विंडोज के वन-टच रोलिंग फीचर को केवल ड्राइवर साइड की विंडो पर देने की तैयारी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 21:21 IST
ख़ास बातें
  • इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है
  • हाल ही में कंपनी ने Seltos का प्राइस 30,000 रुपये तक बढ़ाया था
  • कंपनी की बिक्री में Seltos की आधे से अधिक हिस्सेदारी है

कुछ महीने इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया गया था

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने Seltos SUV के प्राइस को घटाया है। हालांकि, इसके लिए Seltos के कुछ फीचर्स को हटाया गया है। कंपनी ने इसे जुलाई में 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया था। Seltos के वेरिएंट्स के आधार पर इसके प्राइस में लगभग 2,000 रुपये की कमी हुई है। 

इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Seltos के HTX और इससे ऊपर के वेरिएंट्स का प्राइस घटाया गया है। इसके X-Line वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हाल ही में कंपनी ने Seltos का प्राइस 30,000 रुपये तक बढ़ाया था। Kia ने Seltos के X-Line को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट्स में विंडोज के वन-टच रोलिंग फीचर को केवल ड्राइवर साइड की विंडो पर देने की तैयारी की है। इस वजह से प्राइस यह कमी की गई है। हालांकि, X-Line वेरिएंट में सभी विंडोज के लिए यह फीचर मिलेगा। 

Kia के लिए  Seltos सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। कुछ महीने इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया गया था। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव के साथ ही केबिन में भी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स भी जुड़े हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी मिलती है। मिड साइज SUV सेगमेंट में Seltos को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी की बिक्री में Seltos की आधे से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने नई Seltos की जल्द डिलीवरी के लिए 'K-Code' प्रोग्राम की भी घोषणा की थी। 

कंपनी ने इस SUV के अपग्रेडेड वर्जन में पैनोरैमिक सनरूफ, नए डिजाइन की ग्रिल और हेडलैम्प और पहले से पावरफुल 157 bhp के साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। इसे नए Pewter Olive कलर में भी उपलब्ध कराया गया था। Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है। कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाया है। इसका टारगेट नए सेगमेंट्स में एंट्री के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। कंपनी की आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में फैक्टरी है। पिछले कुछ वर्षों में SUV की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  2. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Motorola का पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.