फ्री मिल रहा Jio Phone! 730 दिन के लिए खरीदना होगा इंटरनेट और कॉलिंग का ये प्लान

जियो फोन को तीन प्लान के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें 799 रुपये, 1499 रुपये और 1999 रुपये वाला प्लान शामिल है। अगर आप नया फोन चाहते हैं तो आपके लिए इससे बढ़कर प्लान और कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone में 2.4 इंच की TFT QVGA डिस्प्ले दी गई है।
  • जियो फोन के 1999 रुपये वाले प्लान में 48GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है।
  • जियोफोन के 1999 रुपये वाले प्लान में आपको 2 साल की वैधता मिलेगी।

Jio Phone में 2.4 इंच की TFT QVGA डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Jio

अगर आप अपने लिए कोई नया फोन या रिचार्ज प्लान खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और आपको ज्यादा फीचर्स की जरूरत नहीं है और सिर्फ एक बेसिक फीचर फोन की तरफ रुख करना चाहते हैं तो हम आपको बेस्ट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको फीचर फोन मुफ्त मिलेगा। जी हां अगर आप आप जियो का 1999 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो इसमें आपको 2 साल की वैधता के साथ जियो फोन मुफ्त मिलेगा। जी हां अगर आप नया फोन चाहते हैं तो आपके लिए इससे बढ़कर प्लान और कुछ नहीं होगा।

जियो फोन को तीन प्लान के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें 799 रुपये, 1499 रुपये और 1999 रुपये वाला प्लान शामिल है। 799 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिनके पास पहले से ही जियो फोन मौजूद है। वहीं 1499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1 साल की वैधता मिलती है। वहीं अगर 1999 रुपये वाले प्लान की बात की जाए तो इसमें 2 साल की वैधता के साथ फायदे मिलते हैं।
Advertisement
 

जियो फोन का 1999 रुपये वाला प्लान


जियो फोन के 1999 रुपये वाले प्लान में 48GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 2 साल की है। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में प्रति 28 दिन पर 50 एसएमएस मिलते हैं।
 

Jio Phone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Jio Phone में 2.4 इंच की  TFT QVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 320 x 240 पिक्सल है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE सपोर्ट, एफएम रेडियो, वाई-फाई, हेडफोन जैक और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में 0.3 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस फोन  के फ्रंट में सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फोन में 128GB का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 1500 mAh की बैटरी मिलती है जो कि एक बार चार्ज होकर 9 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Phone, Reliance Jio

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.