• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • JBL Rise स्मार्ट ब्लूटूथ स्पीकर अलार्म क्लॉक और वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश, जानें फीचर्स

JBL Rise स्मार्ट ब्लूटूथ स्पीकर अलार्म क्लॉक और वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश, जानें फीचर्स

JBL ने चीन में अपना JBL Rise म्यूजिक अलार्म क्लॉक और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है।

JBL Rise स्मार्ट ब्लूटूथ स्पीकर अलार्म क्लॉक और वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश, जानें फीचर्स

Photo Credit: JBL

JBL Rise में एक स्लीक डॉकिंग-स्टाइल डिजाइन है।

ख़ास बातें
  • JBL Rise की कीमत 999 युआन (लगभग 11,966 रुपये) है।
  • JBL Rise में एक स्लीक डॉकिंग-स्टाइल डिजाइन है।
  • JBL Rise में स्टेबल कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.3 है।
विज्ञापन
JBL ने चीन में अपना Rise म्यूजिक अलार्म क्लॉक और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। JBL Rise में एक स्लीक डॉकिंग-स्टाइल डिजाइन है। यह स्पीकर ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। यह एफएम रेडियो प्लेबैक के साथ आता है। आइए JBL Rise के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


JBL Rise Price


कीमत की बात की जाए तो JBL Rise की कीमत 999 युआन (लगभग 11,966 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्पीकर अब JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।


JBL Rise Specifications


JBL Rise में एक स्लीक डॉकिंग-स्टाइल डिजाइन है जिससे यह किसी भी स्पेस में फिट हो जाता है। यह आसान विजिबिलिटी के लिए बड़े अक्षरों के साथ एडजस्टेबल-ब्राइटनेस एलईडी डिस्प्ले और आसान कंट्रोल के लिए स्पोर्ट्स फिजिकल बटन के साथ आता है। JBL Rise आसान स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए टॉप-माउंटेड 5W वायरलेस चार्जिंग मॉड्यूल से लैस है और वायर्ड चार्जिंग के लिए रियर यूएसबी पोर्ट का स्पोर्ट करता है। इसमें वोल्टेज कंपेटिबिलिटी (100-240V) के साथ एक बिल्ट इन एसी पावर एडाप्टर है, जिसके लिए सिर्फ एक पावर केबल की जरूरत होती है।

स्पीकर में ड्यूल इंडीपेंडेट फुल-रेंज ड्राइवर हैं जो बेहतर और डायनेमिक ऑडियो प्रदान करते हैं, जो क्लियर और बैलेंस्ड साउंड सुनिश्चित करते हैं, चाहे म्यूजिक, रेडियो या अलार्म वॉच के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। इसमें हाई क्वालिटी वाले ऑडियो ट्रांसमिशन के साथ फास्ट, स्टेबल कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.3 है। यह एफएम रेडियो प्लेबैक के साथ आता है, जो साफ स्टीरियो रिसेप्शन के लिए हाई एफिशिएंसी वाले मेटल व्हिप एंटीना से लैस है, साथ ही क्विक एक्सेस के लिए तीन प्रीसेट एफएम स्टेशन का सपोर्ट भी है। एफएम ट्यूनर 87.5-108 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी रेंज को कवर करता है, जो कई रेडियो स्टेशन तक एक्सेस प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्पीकर की लंबाई 218 मिमी, चौड़ाई 65 मिमी, मोटाई 148 मिमी और वजन 0.75 किलोग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »