• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 200 km की रेंज वाला iVOOMi JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

200 km की रेंज वाला iVOOMi JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

JeetX की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि प्रीमियम मॉडल JeetX180 इलेक्ट्रिक मॉडल 1.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है।

200 km की रेंज वाला iVOOMi JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iVOOMi JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • JeetX की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • JeetX180 इलेक्ट्रिक मॉडल 1.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में हुआ है लॉन्च
  • इनकी टॉप स्पीड 70 kmph है
विज्ञापन
iVOOMi Energy ने आज भारत में अपना नया JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये के अंदर रखी गई है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 200 km तक रेंज देने का दावा करता है। कंपनी ने इस मॉडल को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें JeetX और JeetX180 शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चार मैट कलर्स में पेश किया गया है। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इनकी उपलब्धता की जानकारी भी शेयर की है।

JeetX की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि प्रीमियम मॉडल JeetX180 इलेक्ट्रिक मॉडल 1.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। जैसा कि हमने बताया, iVOOMi JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर चार मैट कलर में उपलब्ध होगा, जिसमें स्कारलेट रेड, इंक ब्लू, पॉश व्हाइट और स्पेस ग्रे शामिल हैं। ई स्कूटर की बैटरी पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है। जीतएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को आईवूमी डीलरशिप के जरिए खरीदा जा सकता है।

JeetX सीरीज को 1 सितंबर से बुक किया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल उसी उसी तारीख से उपलब्ध होगा, जबकि JeetX180 को सितंबर 2022 के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी अपने नए वेरिएंट के साथ 10 सितंबर, 2022 तक अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 3,000 रुपये की मुफ्त एसेसरीज भी दे रही है।

खासियतों की बात करते हैं। जैसे कि प्रेस रिलीज बताती है, JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा प्रमाणित है और 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करता है। JeetX ई-स्कूटर इको मोड में 100 किमी की मैक्सिमम रेंज देने का दावा करता है, जबकि राइडर मोड में इसकी रेंज 90 किमी प्रति चार्ज हो जाती है। वहीं, JeetX180 इलेक्ट्रिक स्कूटर इको मोड में 200 किमी प्रति चार्ज की रेंज देता है और स्पोर्ट्स मोड में 180 किमी की रेंज पेश करता है।

iVOOMi Energy ने JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक्सेसरी के तौर पर डुअल रिमूवेबल बैटरी सेटअप की भी घोषणा की है। iVOOMi S1 और अन्य लो-स्पीड वेरिएंट को भी डुअल बैटरी सेटअप के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। ई-स्कूटर स्विचिंग मोड में आसानी के लिए "ईज़ी शिफ्ट" फीचर से लैस आता है। इसमें बेहतर सुरक्षा के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ रिवर्स गियर और डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक टचलेस फुटरेस्ट मिलता है जिसे बिना झुके और हाथों का उपयोग किए बाहर निकाला और अंदर धकेला जा सकता है। इसमें बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »