यह स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम (NavIC) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Photo Credit: ISRO
ISRO NVS-03 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।
ISRO NVS-03 का लॉन्च सफल हो गया है जिसे इसरो ने बीती रात कंफर्म किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने श्रीहरिकोटा से बीती रात 11.51 बजे एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली जब देसी अंतरिक्ष एजेंसी ने NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग कर दी। यह सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV-F18 द्वारा स्पेस में छोड़ दिया गया जो अब भारतीय नेविशेशन को नया आयाम देगा। आइए जानते हैं इसका सफल लॉन्च क्यों है इतना अहम।
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का लॉन्च सफल हो गया है जिसे अंतरिक्ष एजेंसी ने बीती रात हासिल किया है। ISRO NVS-03 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (लॉन्च पैड-2) से अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया गया। यह एक अहम नेविगेशन सैटेलाइट है जो भारत के स्वदेशी नेविगेशन समूह नाविक (NavIC) को बहाल करने और मजबूती प्रदान करने में मदद करेगा। न सिर्फ सेना को इससे मिदद मिलेगी बल्कि आम लोगों के लिए भी कई तरह की सर्विसेज को यह बेहतर कर देगा। उदाहरण के लिए मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, ट्रैफिक मूवमेंट पर नजर, समुद्री जहाजों को दिशा निर्देश देने, और खेती बाड़ी के साथ-साथ आपात मौसमी परिस्थितियों से निपटने में भी यह मदद करेगा।
🚨 Liftoff of GSLV-F18 carrying NVS-03 at 11:51 PM IST from Second Launch Pad, SHAR! ISRO's rescue mission for NavIC is now underway 🚀 #ISRO | #GSLVF18 https://t.co/MizXSaUe4R
— ISRO Spaceflight (@ISROSpaceflight) October 30, 2026
Congratulations to our scientists and engineers at ISRO on the successful launch of GSLV-F18 carrying NVS-03. This mission marks an important step in strengthening NavIC, our indigenous satellite navigation system. Equipped with enhanced capabilities, NVS-03 will further our pursuit of self-reliance in critical technologies and support navigation services that benefit our people. The dedication and ingenuity of our space scientists continue to make our nation proud. @isro
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2026
सैटेलाइट के सफल लॉन्च पर ISRO के चेयरमैन वी. नारायणन ने कहा कि इसे सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। एक राष्ट्र, एक समय (One Nation, One Time) की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। कहा गया है कि इससे स्वदेशी समय और नेविगेशन पहले से कहीं ज्यादा सटीक हो जाएगा।
सैटेलाइट के सफल लॉन्च पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ISRO को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मिशन हमारे स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम, (NavIC) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सफल मिशन महज एक और उपग्रह लॉन्च करने से कहीं ज्यादा बढ़कर है। यह भारत के रणनीतिक बुनियादी ढांचे में मौजूद एक अहम कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगा।
NavIC की शुरुआत 1999 के करगिल युद्ध के बाद हुई थी जब भारत को महत्वपूर्ण GPS जानकारी प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इसके परिणामस्वरूप IRNSS का विकास हुआ, जिसे बाद में NavIC (नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन) नाम दिया गया। NavIC को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह भारत और उसकी सीमाओं से 1,500 किलोमीटर दूर तक बहुत सटीक पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग सेवाएं प्रदान कर सके।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999