अब 'आईआरसीटीसी ओयो प्लेटफॉर्म' पर रेल यात्री कर सकेंगे बजट होटल बुकिंग

अब 'आईआरसीटीसी ओयो प्लेटफॉर्म' पर रेल यात्री कर सकेंगे बजट होटल बुकिंग
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने रेल यात्रियों को मानकीकृत ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओयो रूम्स के साथ पार्टनरशिप की है।

ओयो रूम्स के साथ गठजोड़ से आईआरसीटीसी के ग्राहकों को देश के 170 शहरों में आसानी से होटल कमरे बुक करने का प्लेटफार्म मिल सकेगा। आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए के मनोचा ने कहा कि इस भागीदारी के जरिये ओयो को आईआरसीटीसी के होटल बुकिंग पेज पर अपने पास उपलब्ध कमरों की पेशकश करने की सुविधा मिलेगी।

आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट पर एक नया टैब 'आईआरसीटीसी ओयो होटल' नाम से लिस्ट किया गया है जिस पर क्लिक करने से यूजर ओयो रूम्स की वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। ओयो रूम्स की वेबसाइट पर यूजर अपनी बुकिंग पूरी कर सकते हैं। इस गठजोड़ के तहत ओयो रूम्स की वेबसाइट पर बजट होटल के टैब को क्लिक करने पर आईआरसीटीसी के लॉन्ज, रिटायरिंग रूम और ओयो के खुद के होटल की लिस्ट देखी जा सकती है।  

ओयो रूम्स के सीओओ अभिनव सिन्हा का कहना है, ''भारत के सबसे विस्तृत और बड़े नेटवर्क के तौर पर हमें पूरा विश्वास है कि हम यात्रियों की देखभाल कर पाएंगे। इस साझेदारी को हम एक बड़ी सफलता के तौर पर देखते हैं।  ''

आईआरसीटीसी भारत का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। 5 से साढ़े पांच लाख बुकिंग यहां औसतन हर रोज होती हैं। इससे पहले आईआरसीटीसी ने मोबाइल वॉलिट कंपनी मोबिविक और पेटीम, फूड डिलीवरी के लिए फूडपांडा के साथ पार्टनरशिप की थी। ओयो रूम्स ने हाल ही में आधिकारिक घोषणा की थी कि जनवरी तक 10 लाख लोग इसके नेटवर्क में चेक-इन कर चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »