IPL Betting Addiction: क्रिकेट पर सट्टा खेला और गंवा दिए Rs. 1 करोड़! जानें पूरा मामला

पुलिस को अपनी जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रंजीता ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया।

IPL Betting Addiction: क्रिकेट पर सट्टा खेला और गंवा दिए Rs. 1 करोड़! जानें पूरा मामला

Photo Credit: Pixabay

ख़ास बातें
  • एक शख्स ने क्रिकेट बेटिंग पर करोड़ों रुपये गवां दिए
  • उधार देने वालों द्वारा परेशान किए जाने पर उसकी पत्नि ने खुदखुशी की
  • पेशे से इंजीनियर IPL के मौचों पर पैसा लगाने का शौकीन था
विज्ञापन
सट्टेबाजी को लोगों का घर बर्बाद करने के लिए जाना जाता है और इसका एक लेटेस्ट शिकार एक इंजीनियर का परिवार बना है, जिसने क्रिकेट पर सट्टा खेलकर 1 करोड़ रुपये गवां दिए। मामला यहीं पर नहीं थमा। पैसा हारने के बाद लेनदारों द्वारा परेशान किए जाने के बाद इंजीनियर की पत्नी ने खुदखुशी कर ली। इस इंजीनियर का नाम दर्शन बाबू बताया जा रहा है, जो क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के शौकीन है और 2021 से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों पर सट्टादांव लगाता आया है।

NDTV के अनुसार, दर्शन अक्सर सट्टे में हारने के बाद पैसे उधार लेता था। ऐसा करते हुए वह एक करोड़ रुपये से ऊपर के कर्जदार हो गया। रिपोर्ट बताती है कि उधार के पैसे समय पर वापस न करने पर लेनदारों ने उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके चलते उसकी 23 वर्षीय पत्नी रंजीता ने आत्महत्या कर ली। घटना 18 मार्च की बताई जा रही है, जिस दिन उन्हें उनके घर में पंखे से लटका पाया गया था।

रिपोर्ट आगे बताती है कि बाबू होसदुर्गा में लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में काम करता था। उसके परिवार का कहना है कि दर्शन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था  और 2021 से 2023 तक आईपीएल सट्टेबाजी के जाल में फंस गया था।

इतना ही नहीं, मैचों पर सट्टा लगाने के लिए दर्शन ने कथित तौर पर लगभग 1.5 करोड़ से अधिक उधार लिया था और सारा पैसा गंवा दिया। इस कर्ज को उतारने के लिए दर्शन ने अपनी सारी जमा पूंजी निकाली और लगभग एक करोड़ रुपये लौटा दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दर्शन पर अब भी लगभग 84 लाख रुपये का कर्जा बकाया है। 

पत्नी रंजीता के पितना का कहना है कि उनकी बेटी लेनदारों के लगातार उत्पीड़न से बेहद परेशान थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या की। रंजीता के पिता ने 13 लोगों के नाम भी बताए हैं जिन्होंने कथित तौर पर दर्शन को पैसे उधार दिए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को अपनी जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रंजीता ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPL, IPL betting, IPL Online Betting, Betting Addiction
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »