iPhone Fold के लीक में कीमत से लेकर बैटरी, डिस्प्ले का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Apple कथित तौर पर फोल्डेबल आईफोन iPhone Fold पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 15:59 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Fold की कीमत $2,000 से $2,500 के बीच हो सकती है।
  • iPhone Fold के इंटरनल डिस्प्ले में 24MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा आ सकता है।
  • iPhone Fold में 5,400mAh से 5,800mAh के बीच की बैटरी मिल सकती है।

आईफोन फोल्ड पर कथित तौर पर काम चल रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Laurenz Heymann

Apple कथित तौर पर फोल्डेबल आईफोन iPhone Fold पर काम कर रहा है। हाल ही में कई रिपोर्ट्स और लीक में एप्पल के संभावित फोल्डेबल फोन के बारे में जानकारी मिली है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने पहले बताया था कि iPhone Fold में 7.8 इंच की इंटरनल डिस्प्ले और 5.5 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले होगी। आईफोन के फोल्ड होने पर डिवाइस की मोटाई 9-9.5 मिमी के बीच हो सकती है। वहीं आईफोन में 4 कैमरे दिए जा सकते हैं। आइए आगामी आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone Fold Price (Expected)

MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Fold की कीमत $2,000 से $2,500 के बीच हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 1,70,000 रुपये से 2,10,000 रुपये के बीच हो सकती है। अगर यह सही होता है तो इसकी कीमत आईफोन के इतिहास अब तक सबसे अधिक हो सकती है।

iPhone Fold Specifications (Expected)

जेपी मॉर्गन की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में आई लीक से पता चला है कि फोल्डेबल iPhone के इंटरनल डिस्प्ले में 24 मेगापिक्सल का अंडर डिस्प्ले कैमरा इंटीग्रेटेड हो सकता है। फोल्डेबल डिवाइस की इंटरनल स्क्रीन के लिए यह इंडस्ट्री में पहली बार होगा। इस्तेमाल न में न होने पर कैमरा इनविजिबल रहेगा, जिससे डिस्प्ले का साफ व्यू रहेगा।

हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि Apple ने फोल्डेबल डिस्प्ले की एक आम दिक्कत जैसे की क्रीज का समाधान कर दिया है। फोन के इंटरनल डिस्प्ले का नया डिजाइन पूरी तरह से स्मूथ और इन लाइन से फ्री होने की उम्मीद है, जो फोल्डेबल फोन उपयोग करने वालों की एक बड़ी चिंता का समाधान करता है।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो Apple एनालिस्ट मिंग-ची कुओ का सुझाव है कि फोन में 5,400mAh से 5,800mAh के बीच की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, कुछ चीनी टिप्सटर ने बताया है कि कैपेसिटी 5,000mAh से ज्यादा हो सकती है। कई दावों से पता चला है कि 7.8 इंच की डिस्प्ले वाले इस फोन में आईफोन के अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। यह भी अफवाह है कि इस बैटरी में नए हाई डेंसिटी वाले सेल का उपयोग किया जाएगा। यह बैटरी कैपेसिटी में Samsung Galaxy Z Fold 7 को पीछे छोड़ देगी, जिससे यह किसी भी आईफोन मॉडल में सबसे ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी बन जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.