Apple iPhone 17 सीरीज आज हो रही लॉन्च, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Apple आज अपना Awe Dropping लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें iPhone 17 सीरीज के साथ, लेटेस्ट Apple Watch, अपडेटेड AirPods और अन्य एक्सेसरीज पेश की जाएंगी

Apple iPhone 17 सीरीज आज हो रही लॉन्च, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Photo Credit: Apple

Apple iPhone 17 सीरीज आज लॉन्च हो रही है।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 में सिर्फ 3,692mAh की बैटरी आ सकती है।
  • iPhone 17 और iPhone 17 Air में कंपनी A19 प्रोसेसर दे सकती है।
  • iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में A19 प्रो चिपसेट मिल सकता है।
विज्ञापन

Apple आज अपना Awe Dropping लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें iPhone 17 सीरीज के साथ, लेटेस्ट Apple Watch, अपडेटेड AirPods और अन्य एक्सेसरीज पेश की जाएंगी। टेक दिग्गज इस साल बेस iPhone 17 के साथ iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और बिलकुल नया सबसे स्लिम आईफोन iPhone 17 Air लेकर आने वाला है। अगर आप एप्पल का लॉन्च इवेंट देखने के इच्छुक हैं तो हम आपको इस इवेंट और यहां लॉन्च होने वाले आगामी डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 17 Series लॉन्च: कब और कहां देखें

Apple का Awe Dropping थीम वाला लॉन्च इवेंट Apple Park के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित होगा। इस इवेंट से कंपनी आगामी आईफोन से लेकर कई डिवाइसेज को पेश करेगी और Apple के प्रोडक्ट रोडमैप की जानकारी प्रदान करेगी। लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीम भारतीय समयनुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगी। इच्छुक यूजर्स Apple की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए या Apple YouTube चैनल के जरिए लाइव देख सकते हैं।

iPhone 17 Series Price (Expected)

iPhone 17 की शुरुआती कीमत 799 (लगभग 70,337 रुपये) और iPhone 17 Air की कीमत USD 899-USD 949 (करीब 79,141- 83,551 रुपये) से शुरू होगी। जबकि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत USD 1,099 (लगभग 96,747 रुपये) होगी। वहीं iPhone 17 Pro Max की कीमत USD 1,199 (करीबन 1,05,550 रुपये) से शुरू होगी। iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद प्री-ऑर्डर के लिए 12 सितंबर से उपलब्ध होगी। Apple अपग्रेड प्रोग्राम के यूजर्स प्री-ऑर्डर विंडो से पहले के दिनों में अपने अपग्रेड को प्री-अप्रूव कर सकेंगे।

iPhone 17 Series Specifications (Expected) 

Apple आज iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ नया सबसे स्लिम iPhone 17 Air लॉन्च करने वाला है। iPhone 17 Air की मोटाई लगभग 5.5 मिमी होगी, जिससे यह अब तक का सबसे स्लिम आईफोन बनेगा। 17 Air में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें प्रोमोशन सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट को लैस किया जाएगा। iPhone 17 Air में कंपनी का अपना मॉडेम Apple C1 होगा।

iPhone 17 और iPhone 17 Air में कंपनी A19 प्रोसेसर दे सकती है। जबकि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में A19 प्रो चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। वहीं अन्य लीक के अनुसार, iPhone 17 में सिर्फ 3,692mAh की बैटरी आ सकती है। iPhone 17 Air के सिम स्लॉट वेरिएंट में 3,036mAh बैटरी और eSIM वेरिएंट में 3,149mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि iPhone 17 Pro में 3,988mAh और 4,252mAh बैटरी का ऑप्शन आ सकता है। वहीं iPhone 17 Pro Max में अलग-अलग वर्जन के आधार पर 4,823mAh की बैटरी या 5,088mAh की बैटरी आ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »