iPhone 17 Pro बाढ़ में बहा और 3 दिन बाद मिला, साफ किया तो ठीक से करने लगा काम

किसी भी स्मार्टफोन की असलियत तब सामने आती है जब वो किसी खराब से खराब स्थिति में ठीक काम कर जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 14:00 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।
  • iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।

iPhone 17 Pro IP68 रेटिंग के साथ आता है।

Photo Credit: Reddit/bricksandcanvas

टेक्नोलॉजी के इस दौर में कंपनियां अपने स्मार्टफोन को मजबूत बना रही हैं और उन्हें सबसे ज्यादा मजबूत डिवाइस के तौर पर प्रमोट किया जाता है। हालांकि, किसी भी डिवाइस की असलियत तब सामने आती है जब वो किसी खराब से खराब स्थिति में ठीक काम कर जाता है। अगर किसी डिवाइस की ड्यूराबिलिटी की बात होगी तो उसकी IP रेटिंग को देखा जाता है, लेकिन इसकी असल टेस्टिंग बहुत कम ही हो पाती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर आईफोन तूफान कलमेगी के बाद तीन दिनों तक कीचड़ और बाढ़ा में दबा रहा। जी हां यूजर ने Reddit पोस्ट में इसका खुलासा किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

3 दिन कीचड़ में दबा रहा iPhone 17 Pro

रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं अचानक आई बाढ़ से लगभग डूब ही गया था और मरने वाला था। मेरा पूरा का पूरा घर और उसमें मौजूद हर चीज तबाह हो गई। मेरा आईफोन तीन दिन तक कीचड़ में पड़ा रहा। iPhone 17 Pro लगातार तीन दिन तक तूफान कलमेगी के बाद कीचड़ और बाढ़ के पानी में दबा रहा। हालांकि, ऐसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी आईफोन बिना किसी रुकावट के ऑन हुआ और ठीक से काम करने लगा। इससे पता चलता है कि एडवांस स्मार्टफोन और खासतौर पर iPhone कितने ज्यादा मजबूत हो गए हैं।

iPhone 17 Pro Specifications

iPhone 17 Pro धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। इस आईफोन को 6 मीटर गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है। 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए  f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.