किसी भी स्मार्टफोन की असलियत तब सामने आती है जब वो किसी खराब से खराब स्थिति में ठीक काम कर जाता है।
Photo Credit: Reddit/bricksandcanvas
iPhone 17 Pro IP68 रेटिंग के साथ आता है।
टेक्नोलॉजी के इस दौर में कंपनियां अपने स्मार्टफोन को मजबूत बना रही हैं और उन्हें सबसे ज्यादा मजबूत डिवाइस के तौर पर प्रमोट किया जाता है। हालांकि, किसी भी डिवाइस की असलियत तब सामने आती है जब वो किसी खराब से खराब स्थिति में ठीक काम कर जाता है। अगर किसी डिवाइस की ड्यूराबिलिटी की बात होगी तो उसकी IP रेटिंग को देखा जाता है, लेकिन इसकी असल टेस्टिंग बहुत कम ही हो पाती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर आईफोन तूफान कलमेगी के बाद तीन दिनों तक कीचड़ और बाढ़ा में दबा रहा। जी हां यूजर ने Reddit पोस्ट में इसका खुलासा किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं अचानक आई बाढ़ से लगभग डूब ही गया था और मरने वाला था। मेरा पूरा का पूरा घर और उसमें मौजूद हर चीज तबाह हो गई। मेरा आईफोन तीन दिन तक कीचड़ में पड़ा रहा। iPhone 17 Pro लगातार तीन दिन तक तूफान कलमेगी के बाद कीचड़ और बाढ़ के पानी में दबा रहा। हालांकि, ऐसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी आईफोन बिना किसी रुकावट के ऑन हुआ और ठीक से काम करने लगा। इससे पता चलता है कि एडवांस स्मार्टफोन और खासतौर पर iPhone कितने ज्यादा मजबूत हो गए हैं।
iPhone 17 Pro धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। इस आईफोन को 6 मीटर गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है। 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार