ईरान में इंटरनेट शटडाउन के बीच लोगों को कनेक्ट कर रहा WhatsApp

WhatsApp ने कहा कि वह सर्विस को बरकरार रखने के लिए अपनी तकनीकी क्षमता के अंदर कोई कसर नहीं छोड़ेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 17:40 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने बताया है कि वह ईरान के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर रहा
  • ईरान में पिछले कुछ दिनों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं
  • प्रदर्शनों को रोकने के लिए सरकार कड़े उपाय कर रही है

ईरान में हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है

पिछले कुछ दिनों से ईरान में बड़ी संख्या में प्रदर्शनों और हिंसा के कारण सरकार ने इंटरनेट को बंद कर दिया है। ऐसे में मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने ईरान के लोगों के बीच कम्युनिकेशन को बरकरार रखने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। WhatsApp ने कहा कि वह सर्विस को बरकरार रखने के लिए अपनी तकनीकी क्षमता के अंदर कोई कसर नहीं छोड़ेगा। 

इस बारे में WhatsApp ने एक ट्वीट में बताया है कि वह ईरान के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर रहा। ईरान की सरकार ने प्रदर्शनों पर नियंत्रण करने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में को इंटरनेट को बंद करने के साथ ही इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के एक्सेस को भी रोक दिया था। ईरान में ड्रेस कोड के उल्लंघन के कारण पुलिस की हिरासत में एक महिला की मृत्यु से विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से लोगों के लिए प्रदर्शनों को आयोजित करना मुश्किल हो जाएगा और वे सरकार की ओर से की जा रही कड़ी कार्रवाई की जानकारी भी साझा नहीं कर सकेंगे। 
Advertisement

ईरान की पुलिस ने 22 वर्षीय महसा अमीनी को कथित तौर पर स्कार्फ को गलत तरीके से पहनने के लिए हिरासत में लिया था। महसा की पुलिस हिरासत में मृत्यु के बाद पूरे देश में पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का पुलिस से भी टकराव हुआ है और वे सरकार को हटाने की मांग कर रहे हैं। ईरान के कुछ लोगों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बुधवार से वे मोबाइल डिवाइसेज के जरिए इंटरनेट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया था। 

नेटवर्क इंटेलिजेंस फर्म Kentik के डायरेक्टर Doug Madory ने बताया, "ईरान में मोबाइल डेटा सहित इंटरनेट सर्विस को ब्लॉक कर दिया गया है। यह देश में मौजूदा स्थिति के कारण सरकार की ओर से की गई कार्रवाई हो सकती है। देश की सभी टेलीकॉम सर्विसेज के लिए इंटरनेट लगभग बंद है।" ईरान में बड़े पैमाने पर बिटकॉइन की माइनिंग भी होती है। इंटरनेट बंद होने से माइनर्स पर भी बड़ा असर पड़ेगा प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने इन पर नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज करने के साथ ही अन्य कड़े तरीकों का भी इस्तेमाल किया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठियों, आंसू गैस और पानी की वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है। इन प्रदर्शनों में आठ लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है। इनमें से चार को सुरक्षा बलों ने मारा है। इसके अलावा सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.