ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के बीच सरकार ने किया बंद किया इंटरनेट

इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से लोगों के लिए प्रदर्शनों को आयोजित करना मुश्किल हो जाएगा और वे सरकार की ओर से की जा रही कड़ी कार्रवाई की जानकारी भी साझा नहीं कर सकेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2022 16:22 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से प्रदर्शनों को आयोजित करना मुश्किल होगा
  • कड़े इस्लामिक कानूनों वाले देशों में ईरान शामिल है
  • प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार बढ़ रहा है

प्रदर्शनकारियों का पुलिस से भी टकराव हुआ है और वे सरकार को हटाने की मांग कर रहे हैं

कड़े इस्लामिक कानूनों वाले देशों में शामिल ईरान में ड्रेस कोड के उल्लंघन के कारण पुलिस की हिरासत में एक महिला की मृत्यु से भड़के प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इंटरनेट को बंद कर दिया है। इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से लोगों के लिए प्रदर्शनों को आयोजित करना मुश्किल हो जाएगा और वे सरकार की ओर से की जा रही कड़ी कार्रवाई की जानकारी भी साझा नहीं कर सकेंगे।

Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की पुलिस ने 22 वर्षीय महसा अमीनी को कथित तौर पर स्कार्फ को गलत तरीके से पहनने के लिए हिरासत में लिया था। महसा की पुलिस हिरासत में मृत्यु के बाद पूरे देश में पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का पुलिस से भी टकराव हुआ है और वे सरकार को हटाने की मांग कर रहे हैं। ईरान के कुछ लोगों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बुधवार से वे मोबाइल डिवाइसेज के जरिए इंटरनेट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया था। 
Advertisement

प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने इन पर नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज करने के साथ ही अन्य कड़े तरीकों का भी इस्तेमाल किया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठियों, आंसू गैस और पानी की वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है। इन प्रदर्शनों में आठ लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है। इनमें से चार को सुरक्षा बलों ने मारा है। इसके अलावा सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। हालांकि, ईरान के अधिकारियों ने तीन लोगों की मृत्यु की जानकारी दी है और इसके लिए अज्ञात गुटों को जिम्मेदार बताया है। ईरान में कड़े इस्लामिक कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों को कुछ अन्य देशों के लोगों से भी समर्थन मिल रहा है। 

नेटवर्क इंटेलिजेंस फर्म Kentik के डायरेक्टर Doug Madory ने बताया, "ईरान में मोबाइल डेटा सहित इंटरनेट सर्विस को ब्लॉक कर दिया गया है। यह देश में मौजूदा स्थिति के कारण सरकार की ओर से की गई कार्रवाई हो सकती है। देश की सभी टेलीकॉम सर्विसेज के लिए इंटरनेट लगभग बंद है।" ईरान में बड़े पैमाने पर बिटकॉइन की माइनिंग भी होती है। इंटरनेट बंद होने से माइनर्स पर भी बड़ा असर पड़ेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.