• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दुनिया में सस्ते इंटरनेट के मामले में टॉप 5 में भारत, लेकिन फास्ट स्पीड में 100 से भी बाहर

दुनिया में सस्ते इंटरनेट के मामले में टॉप 5 में भारत, लेकिन फास्ट स्पीड में 100 से भी बाहर

Internet Speed Test : हालांकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड और मोबाइल डेटा दोनों की ही स्‍पीड में बढ़ोतरी हुई है। जुलाई में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड 48.04 Mbps थी, जो 48.29 Mbps हो गई है। जुलाई में मोबाइल डाउनलोड स्पीड 13.41 Mbps थी, जो 13.52 Mbps हो गई है।

दुनिया में सस्ते इंटरनेट के मामले में टॉप 5 में भारत, लेकिन फास्ट स्पीड में 100 से भी बाहर

Internet Speed Test : मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में नॉर्वे दुनिया में सबसे आगे है। इस कैटिगरी में ब्राजील ने सबसे ऊंची छलांग लगाई है और वह 14 पायदान ऊपर आया है।

ख़ास बातें
  • भारत 7 पोजिशन गिरकर 78वें नंबर पर आया
  • Ookla ने अगस्त महीने की डेटा स्पीड की रैकिंग जारी की
  • फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड में सिंगापुर है नंबर 1
विज्ञापन
अभी जुलाई के महीने में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि भारत में मोबाइल डेटा इस्‍तेमाल करना काफी सस्‍ता है। वर्ल्डवाइड मोबाइल डेटा प्राइसिंग 2022 की लिस्‍ट में भारत को पांचवें स्थान पर रखा गया था। इसमें कहा गया था कि दुनिया में सस्‍ते मोबाइल इंटरनेट डेटा के मामले में भारत 5वें नंबर पर है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि मोबाइल इंटरनेट स्‍पीड और ब्रॉडब्रैंड इंटरनेट स्‍पीड के मामले में हमारा देश काफी पीछे है। हर महीने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनेट स्पीड का डेटा रिलीज करने वाली Ookla ने अगस्त महीने की डेटा स्पीड की रैकिंग जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड की ग्‍लोबल लिस्‍ट में भारत 7 पोजिशन गिरकर 78वें नंबर पर आ गया है। वहीं, मोबाइल डेटा स्पीड की ग्लोबल रैकिंग में भारत 117वीं पोजि‍शन पर है।

Ookla Speedtest Global Index के अगस्‍त के डेटा में बताया गया है कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड सेगमेंट में भारत जुलाई में 71वीं पोजीशन पर था, लेकिन अगस्त में वह 7 पायदान फ‍िसल गया है। हालांकि इस दौरान फिक्स्ड ब्रॉडबैंड और मोबाइल डेटा दोनों की ही स्‍पीड में बढ़ोतरी हुई है। जुलाई महीने में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड 48.04 Mbps थी, जो अगस्त में 48.29 Mbps हो गई। इसी तरह, जुलाई में मोबाइल डाउनलोड स्पीड 13.41 Mbps थी, जो अगस्त में बढ़कर 13.52 Mbps हो गई है। इसके बावजूद भारत की पोजिशन नीचे हुई है, क्‍योंकि संभवत: बाकी देशों में लोगों को और तेज इंटरनेट मिल रहा है। 

ध्‍यान देने वाली बात है कि औसत मोबाइल स्‍पीड के मामले में भारत की रैंकिंग में जुलाई में एक पायदान का उछाल आया था और वह 118वें नंबर पर पहुंच गया था। अगस्‍त में आई रैंकिंग ने भारत को फ‍िर से जून वाली पोजिशन में ला दिया है। यह भी दिलचस्‍प है कि जून में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 14.00 Mbps थी, जो अब 13.52 Mbps एमबीपीएस रह गई है।

आंकड़े बताते हैं कि मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में नॉर्वे दुनिया में सबसे आगे है। इस कैटिगरी में ब्राजील ने सबसे ऊंची छलांग लगाई है और वह 14 पायदान ऊपर आया है। बात करें फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड की तो सिंगापुर दुनिया में सबसे आगे है। फ‍िलिस्‍तीन ने इस कैटिगरी में सबसे ज्‍यादा तेजी दिखाई है और उसकी रैंक 27 पायदान ऊपर हुई है। Ookla हर महीने इन आंकड़ों को रिलीज करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »