Instagram ला रहा गजब का फीचर, अब पुरानी देखी गई रील्स को फिर से देख पाएंगे

Instagram अपने यूजर्स के लिए रील्स देखने का अनुभव और भी बेहतर बनाने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Instagram वॉच हिस्ट्री फीचर यूजर्स को देखने के अनुभव पर कंट्रोल देता है।
  • Instagram वॉच हिस्ट्री फीचर से रील को दोबारा देखने की सुविधा मिलती है।
  • Instagram वॉच हिस्ट्री फीचर में सॉर्टिंग और फिल्टरिंग ऑप्शन है।

Instagram Reels शॉर्ट मनोरंजन वीडियो है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

Instagram अपने यूजर्स के लिए रील्स देखने का अनुभव और भी बेहतर बनाने जा रहा है। वॉच हिस्ट्री फीचर के साथ यूजर्स को पहले देखे गए वीडियो को दोबारा देखने का एक तरीका मिलता है। यह कदम इंस्टाग्राम यूजर्स के बीच उस दिक्कत को दूर करता है, जिससे अक्सर पहले देखी गई रील्स को सर्च करने में मुश्किल होती है। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी द्वारा शेयर की गई घोषणा इस बात की पुष्टि करती है कि इस पर काम चल रहा है। वहीं इसे ऐप के लेटेस्ट वर्जन में भी देखा गया है। इस अपडेट के जरिए इंस्टाग्राम की रील्स ऑडिएंस के लिए कंटेंट सर्च करने को ज्यादा आसान करते हुए यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाना है।

भारत और अन्य जगहों पर Instagram यूजर्स लंबे समय से किसी रील्स को ट्रैक करने के लिए वीडियो को लाइक या शेयर करने करते हैं। नए वॉच हिस्ट्री सेक्शन के साथ यूजर्स को आसान तरीका मिल सकता है। यह फीचर अब कई यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Instagram का वॉच हिस्ट्री फीचर

Instagram का वॉच हिस्ट्री फीचर यूजर्स को उनके देखने के अनुभव पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे उन्हें पहले देखी गई किसी भी रील को दोबारा देखने की सुविधा मिलती है। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो किसी वीडियो को स्क्रॉल करके आगे बढ़ गए हों और उसे फिर से सर्च करना चाहते हों। इंस्टाग्राम का तरीका भी इसी तरह के हिस्ट्री फीचर्स को अपनाता है, जिससे लोगों के लिए अपनी पसंद के कंटेंट पर नजर रखना आसान हो जाता है।

इस अपडेट की एक खासियत इसमें उपलब्ध सॉर्टिंग और फिल्टरिंग ऑप्शन है। एडम मोसेरी ने कहा कि "यह सेक्शन आपको रीलों को देखने की तारीख के अनुसार सॉर्ट करने या उसे किसी खास तारीख या तारीखों की सीमा तक सीमित करने की सुविधा देगा।" इसके साथ यूजर्स को अपनी वॉच हिस्ट्री नेविगेट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

मोसेरी ने यह भी कहा कि इंस्टाग्राम आपको उस रील को पोस्ट करने वाले अकाउंट के अनुसार वॉच हिस्ट्री फिल्टर करने की सुविधा देगा। यानी कि यूजर्स खास कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियो को तुरंत सर्च कर सकते हैं, जिससे कई अकाउंट्स को फॉलो करने वालों के लिए मदद होती है। ऐसे फीचर उन यूजर्स के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं जो मनोरंजन, शिक्षा या प्रेरणा के लिए इंस्टाग्राम रील्स पर निर्भर हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.