• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • Instagram पर सामने वाले यूजर्स को खबर हुए बिना कैसे पढ़ें मैसेज, ये है तरीका

Instagram पर सामने वाले यूजर्स को खबर हुए बिना कैसे पढ़ें मैसेज, ये है तरीका

Instagram भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद से सबसे ज्यादा लोकप्रिय शॉप्ट वीडियो प्लेटफॉर्म बन गया है।

Instagram पर सामने वाले यूजर्स को खबर हुए बिना कैसे पढ़ें मैसेज, ये है तरीका

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

इंस्टाग्राम लोकप्रिय शॉट वीडियो प्लेटफॉर्म है।

ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम पर मैसेज को बिना Seen किए पढ़ा जा सकता है।
  • इंस्टाग्राम भारत में लोकप्रिय शॉप्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है।
  • Instagram पर दूसरे यूजर्स को रिस्ट्रिक्टेड करके मैसेज पढ़े जा सकते हैं।
विज्ञापन

Instagram भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद से सबसे ज्यादा लोकप्रिय शॉप्ट वीडियो प्लेटफॉर्म बन गया है। अगर आप क्रिएटर हैं या फिर आपका अकाउंट पब्लिक है तो आपको रोजाना कई डीएम आते रहते होंगे। अब ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि किसी यूजर का मैसेज पढ़ लिया जाए, लेकिन उसे पता न चले तो ऐसा भी हो सकता है? जी हां Instagram पर अगर किसी व्यक्ति का मैसेज पढ़ना चाहते हैं और चाहते हैं कि उस यूजर को उसके बारे में कोई जानकारी न मिले तो अब ऐसा मुमकिन है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप Instagram पर किसी दूसरे यूजर्स के मैसेज को चुपचाप पढ़ पाएं और उसे पता भी नहीं चलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Instagram पर कैसे पढ़ें किसी यूजर का मैसेज

अगर किसी ने आपको इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा है और आप उस मैसेज को बिना Seen किए पढ़ना चाहते हैं, जिससे सामने वाले यूजर को पता न चले तो उसके लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में जाकर Instagram की ऐप को ओपन करना है। उसके बाद आपको इनबॉक्स में जाकर उस व्यक्ति की चैट पर जाना है।

अब आपको वापिस मुख्य सेक्शन पर आना है और सर्च बार में जाकर उस व्यक्ति की प्रोफाइल को सर्च करना है, जिसका मैसेज आप पढ़ना चाहते हैं।

प्रोफाइल सर्च करने के बाद आपको दाईं ओर सबसे ऊपर नजर आ रहे थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करना है।

थ्री-डॉट आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको उस व्यक्ति की प्रोफाइल को Restrict करना है।

अब आपको वापस फिर से इनबॉक्स में आना है और रिफ्रेश करना है, जिसके बाद उस व्यक्ति की चैट प्राइमरी सेक्शन से हटकर रिक्वेस्ट सेक्शन में चले जाएगी।

अब आप रिक्वेस्ट सेक्शन को खोलकर चैट को दोबारा पढ़ सकते हैं, जिससे आप मैसेज पढ़ लेंगे, लेकिन उस व्यक्ति को सीन नहीं दिखेगा। यानी कि सामने वाले यूजर को उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चलेगा। जब आपका मन करे तब आप उस यूजर को Unrestrict करके उसके मैसेज का रिप्लाई कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »