Instagram पर Reels के लिए आ रहा पिक्चर इन पिक्चर फीचर, ऐसे करता है काम

Instagram कथित तौर पर रील्स के लिए एक नए पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फीचर पर काम कर रहा है।

Instagram पर Reels के लिए आ रहा पिक्चर इन पिक्चर फीचर, ऐसे करता है काम

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

इंस्टाग्राम पर रील्स काफी लोकप्रिय है।

ख़ास बातें
  • Instagram रील्स के लिए एक नए पिक्चर-इन-पिक्चर PiP फीचर पर काम कर रहा है।
  • Meta ने कंफर्म किया है कि यह वर्तमान में चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • इस फीचर से एक फ्लोटिंग विंडो में छोटे वीडियो देखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

Instagram कथित तौर पर रील्स के लिए एक नए पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को अपनी स्क्रीन पर अन्य ऐप्स नेविगेट करते हुए एक फ्लोटिंग विंडो में छोटे वीडियो देखने में मदद मिलेगी। Meta ने कंफर्म किया है कि यह टेस्टिंग वर्तमान में चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल डिवाइसेज पर मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस टेस्टिंग को सबसे पहले ऐप रिसर्चर राडू ओन्सेस्कु ने देखा और थ्रेड्स पर इस फीचर के स्क्रीनशॉट शेयर किए। आइए इंस्टाग्राम के आगामी पिक्चर इन पिक्चर फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

PiP फीचर कैसे करता है काम

टेस्टिंग फेज के लिए चयनित यूजर्स को अब एक पॉप-अप प्रॉम्प्ट नजर आएगा जो उन्हें ट्राई पिक्चर इन पिक्चर के लिए इन्वाइट करेगा। एक बार यह फीचर ऑन हो जाने के बाद रील्स एक छोटी विंडो में प्ले हो पाएंगी जो इंस्टाग्राम ऐप से बाहर निकलने के बाद भी एक्टिव रहेगी। यूजर्स ऐप सेटिंग मेनू के जरिए इस फीचर को ऑन या ऑफ भी कर सकेंगे।

Instagram ने इस फीचर पेश करने में काफी समय लिया, क्योंकि टिकटॉक और यूट्यूब पहले से ही अपने यूजर्स को समान PiP फीचर की सुविधा प्रदान करते हैं। बैकग्राउंड में रील्स चलाने की कैपेसिटी के साथ इंस्टाग्राम इंगेजमेंट को बढ़ाना चाहता है। यह फीचर प्लेटफॉर्म को लंबे वीडियो देखते हुए यूजर्स को व्यस्त रखने में भी मदद कर सकता है। वर्ना आमतौर पर यूजर्स स्किप कर जाते हैं।

Instagram के लिए यह फीचर क्यों है जरूरी

आज के समय में मल्टीटास्किंग आम बात हो जाने और ध्यान अवधि कम होने के साथ PiP फीचर्स क्रिएटर्स को उनके कंटेंट को यूजर्स के टास्क स्विच करने के बावजूद भी विजिबल बनाए रखकर ज्यादा व्यूअर्स तक पहुंचने में मदद कर सकता है। Meta के लिए यह इंस्टाग्राम पर बिताए जाने वाले समय को बढ़ाने और शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो सेगमेंट में बढ़ोतरी का बड़ा कदम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »