IT Jobs: Infosys में बंपर वैकेंसी! 20 हजार से ज्यादा भर्ती करेगी IT कंपनी

हाल ही में इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए।

IT Jobs: Infosys में बंपर वैकेंसी! 20 हजार से ज्यादा भर्ती करेगी IT कंपनी

वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी 20 हजार से ज्यादा नए कर्मचारी भर्ती करने की योजना बना रही है।

ख़ास बातें
  • Infosys भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस देने वाली कंपनी है।
  • इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम जारी किए।
  • अवधि के दौरान कंपनी ने अपने वर्कफोर्स में 5,591 नए कर्मचारी जोड़े।
विज्ञापन
भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज मुहैया करवाने वाली कंपनी Infosys ने बंपर भर्ती की घोषणा की है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी 20 हजार से ज्यादा नए कर्मचारी भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने यह कदम इसकी लगातार सफल होती विकास रणनीति को देखते हुए उठाया है। हाल ही में इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही के लिए अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। इस अवधि के दौरान कंपनी ने अपने वर्कफोर्स में 5,591 नए कर्मचारी जोड़े।

Infosys ने तीसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दी है। दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर नेट प्रोफिट में 11.4% की वृद्धि (via) दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रोफिट बढ़कर 6,806 करोड़ हो गया है। जबकि अनुमान लगाया गया था कि प्रोफिट 6,734 करोड़ रुपये हो सकता है। यानी उम्मीद से ज्यादा प्रोफिट कंपनी ने कमाया है जिसके चलते कंपनी अब वर्कफोर्स को और भी ज्यादा एक्सपेंड करने की योजना बना रही है।  

इसी अवधि के दौरान यदि कंपनी के रिवेन्यु की बात करें तो इसमें भी 7.6% की बढ़त हासिल हुई है। कंपनी का रिवेन्यु अवधि के दौरान 41,764 करोड़ रुपये रहा। यूरोप से कंपनी को भारी डिमांड मिली जिसमें फाइनेंशियल सर्विसेज, मेन्युफैक्चिरिंग, और एनर्जी मार्केट के लिए सर्विसेज मुहैया करवाना शामिल था। 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सर्विस कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए स्थिर मुद्रा में अपना राजस्व अनुमान बढ़ाकर 4.5 से 5 फीसदी के दायरे में कर दिया है। यह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर तिमाही) के 3.75 से 4.5 फीसदी के दायरे में रखे अनुमान के मुकाबले अधिक है। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब कंपनी ने अपने राजस्व अनुमान में इजाफा किया है। यहां से संकेत मिलता है कि वृद्धि की गति शुरू हो गई है। इन्फोसिस द्वारा अपने राजस्व अनुमानों को बढ़ाने से ग्राहकों के बेहतर खर्च का संकेत मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infosys, Infosys jobs
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
  2. 5 एस्टरॉयड का पृथ्वी पर हमला, नासा की बड़े खतरे की घंटी!
  3. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  4. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  5. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  6. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  8. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  9. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »