• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इंदौर साइबर सेल ने आठवीं पास साइबर ठग को किया गिरफ्तार, लाखों की करता था चोरी

इंदौर साइबर सेल ने आठवीं पास साइबर ठग को किया गिरफ्तार, लाखों की करता था चोरी

पीड़ित राजेंद्र डेनवाल ने कथित तौर पर इंदौर साइबर सेल रिपोर्ट किया की उनका क्रेडिट कार्ड तब से काम नहीं कर रहा जब से उन्हें क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट ऑफिसर से कॉल आई।

इंदौर साइबर सेल ने आठवीं पास साइबर ठग को किया गिरफ्तार, लाखों की करता था चोरी
ख़ास बातें
  • इंदौर स्टेट साइबर सेल ने 8वीं पास फ्रॉड को गिरफ्तार किया है।
  • पीड़ित राजेंद्र डेनवाल ने कथित तौर पर इंदौर साइबर सेल रिपोर्ट किया था।
  • साइबर सेल के इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर आरएस तिवारी के अनुसार, अपराधी गांव का है
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में इंदौर स्टेट साइबर सेल ने 8वीं पास फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। अपराधी ने क्रेडिट कार्ड डिवीजन का ऑफिसर बनकर एक व्यक्ति के अकाउंट से 2 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़ित ने पूरी घटना के बारे में साइबर सेल में शिकायत की। जामताड़ा के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

पीड़ित राजेंद्र डेनवाल ने कथित तौर पर इंदौर साइबर सेल रिपोर्ट किया की उनका क्रेडिट कार्ड तब से काम नहीं कर रहा जब से उन्हें क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट ऑफिसर से कॉल आई। उन्होंने परेशानी के बारे में पूछा और समस्या के निवारण का वादा करते हुए एक लिंक भेजा। इसके बाद, उन्हें एक ओटीपी मिला और Rs 2 लाख कई अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। ट्रांसक्शन का मैसेज आने के बाद फ्रॉड के बारे में पता चला।  

साइबर सेल ने पीड़ित की शिकायत के जवाब में विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपित का ठिकाना जामताड़ा में पाया गया। फिर जामताड़ा में पकड़े जाने के बाद साइबर दस्ते द्वारा अपराधी को इंदौर ले जाया गया। कथित अपराधी ने खुद को जामताड़ा में रहना वाला अतुल राणा बताया। उसने बताया की उसने 8वीं तक पढ़ाई की है। अपराधी ने पुलिस के सामने यह कुबूल किया की उसे 5 अलग-अलग भाषाएं बहुत अच्छे से आती हैं। उसने बताया की वो गाँव में रहता है और अपने साथियों के साथ फ्रॉड करने के लिए बैंगलुरु जाया करता था। अपराधी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।  

साइबर सेल के इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर आरएस तिवारी के अनुसार, अपराधी गांव का है। वो लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए अपने साथियों की मदद से बैंगलुरु ट्रेवल किया करता था। उसने केवल 8वीं पास की है, उसके बाद भी वो 5 भाषाएं जानता है। उससे पूछताछ में कई और केसेस के बारे में पता लग सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Madhya Pradesh, Online Fraud, Indore cyber cell
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »