Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!

IndiGo की फ्लाइट कैंसिलेशन से एक नवविवाहित कपल अपना रिसेप्शन अटेंड नहीं कर पाया और वर्चुअल कॉल पर जुड़ना पड़ा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 17:58 IST
ख़ास बातें
  • IndiGo कैंसिलेशन से कपल को रिसेप्शन वीडियो कॉल पर अटेंड करना पड़ा
  • देशभर में उड़ानें रद्द, 500 से ज्यादा फ्लाइट्स एक दिन में
  • FDTL नियमों की गलत योजना को IndiGo ने माना कारण

Photo Credit: NDTV

कर्नाटक के हुबली में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जहां एक नवविवाहित जोड़ा अपने ही रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाया और मेहमानों से मिलने-जुलने के लिए उन्हें वीडियो कॉल का सहारा लेना पड़ा। वजह थी इस हफ्ते देशभर में IndiGo की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, जिसने इस जोड़े की तरह हजारों यात्रियों की प्लानिंग्स को बिगाड़ा है। शादी भुवनेश्वर में 23 नवंबर को हुई थी और बुधवार को हुबली में दुल्हन के होमटाउन पर एक रिसेप्शन रखा गया था, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही स्थिति उलट गई।

NDTV के मुताबिक, कपल ने भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर आगे हुबली पहुंचने के लिए टिकट बुक किए थे। लेकिन मंगलवार सुबह 9 बजे से लेकर रातभर, फ्लाइट बार-बार आगे बढ़ती रही और आखिरकार 3 दिसंबर की सुबह कैंसिल कर दी गई। परिवार के कुछ रिश्तेदार, जो भुवनेश्वर-मुंबई-हुबली रूट से आने वाले थे, वे भी इसी तरह फंस गए। ऐसे में जब मेहमान, हॉल और सभी तैयारियां अपनी जगह मौजूद थीं, दूल्हा-दुल्हन ही नहीं पहुंच पाए।

Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि ग्राउंड पर स्थिति संभालने के लिए दुल्हन के माता-पिता ने वह भूमिका निभाई जो आमतौर पर कपल निभाता। दूसरी ओर, भुवनेश्वर में तैयार बैठे जोड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने रिसेप्शन में "वर्चुअल एंट्री" ली।

IndiGo इस हफ्ते देशभर में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल कर रहा है और इसकी वजह कंपनी का बताया गया पायलट शॉर्टेज और FDTL (Flight Duty Time Limitations) के नए नियम हैं, जिनके गलत अनुमान की जिम्मेदारी खुद IndiGo ने मानी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल समेत कई शहरों के एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 

गुरुवार तक तो स्थिति यह रही कि IndiGo ने एक ही दिन में 500 से ज्यादा उड़ानें कैंसल कर दीं, जो एयरलाइन के 20 साल के इतिहास में सबसे बड़ा सिंगल-डे डिसरप्शन है।

Advertisement

DGCA को भेजी रिपोर्ट में IndiGo ने कहा है कि ऑपरेशंस को पूरी तरह स्थिर होने में 10 फरवरी तक का समय लगेगा और फिलहाल कुछ नियमों में अस्थायी छूट देने का अनुरोध किया गया है। एयरलाइन ने यह भी संकेत दिया है कि 8 दिसंबर तक और कैंसिलेशन होंगी और उस तारीख के बाद कुछ रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम की जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.