इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2017 तक 50.3 करोड़ हो जाएगीः रिपोर्ट

इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2017 तक 50.3 करोड़ हो जाएगीः रिपोर्ट
विज्ञापन
मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या में सालाना 27.8 प्रतिशत की वृद्धि के बूते देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2017 तक 50.3 करोड़ पर पहुंच जाएगी।

आईएएमएआई और केजपीएमजी की ‘इंडिया आन द गो-मोबाइल इंटरनेट विजन’ शीर्ष की रिपोर्ट में कहा गया है कि जून 2015 तक देश में कुल इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं (वायरलाइन और वायरलेस) की संख्या 35 करोड़ थी जो 2017 तक बढ़कर 50.3 करोड़ हो जाएगी। इस अवधि में मोबाइल के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल की संख्या 31.4 करोड़ होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘2014 में देश में मोबाइल इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15.9 करोड़ थी। यह सालाना 27.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2017 में 31.4 करोड़ हो जाएगी।’’ देश में करीब 50 फीसद इंटरनेट प्रयोगकर्ता सिर्फ मोबाइल पर इंटरनेट चलाते हैं। इसमें कहा गया है कि देश में 2G ग्राहकों की संख्या आने वाले वर्षों में घटेगी, क्योंकि अधिक से अधिक लोग 3G इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 3G का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके 2013 से 2017 के दौरान सालाना 61.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, 2014 के अंत तक देश में 3G ग्राहकों की संख्या 8.2 करोड़ थी। इसके 2017 तक बढ़कर 28.4 करोड़ हो जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  3. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  4. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  7. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  8. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  9. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  10. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »