Indian Railway Train Ticket Rules Changed: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे टिकट बुकिंग के नियम, पहले 15 मिनट में बिना आधार नहीं कर पाएंगे टिकट बुक

अगर आप रेल से यात्रा करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है, क्योंकि भारतीय रेल 1 अक्टूबर, 2025 से नया नियम लागू करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 15:46 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय रेल 1 अक्टूबर, 2025 से नया नियम लागू करने वाला है।
  • बुकिंग विंडो खुलने के पहले 15 मिनट के अंदर टिकट बुकिंग आधार के जरिए होगी।
  • फ्रॉड वाली बुकिंग पर रोक लगाने के लिए भारतीय रेलवे नया नियम ला रहा है।

IRCTC ऐप के जरिए ऑनलाइन रेल की टिकट बुक कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/JK

अगर आप रेल से यात्रा करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है, क्योंकि भारतीय रेल 1 अक्टूबर, 2025 से नया नियम लागू करने वाला है। नए नियम के तहत किसी भी ट्रेन के लिए बुकिंग विंडो खुलने के बाद पहले 15 मिनट के दौरान जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों के पास आधार वेरिफाईड IRCTC अकाउंट होना जरूरी होगा। आपको बता दें कि पहले यह नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू होता था और अब इसे जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू किया जा रहा है। इस नए नियम का उद्देश्य फ्रॉड वाली बुकिंग पर रोक लगाना है और असली यात्रियों तक लाभ पहुंचाना है। आइए भारतीय रेल के इस नए नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सरकार ने कहा कि रिजर्वेशन सिस्टम का लाभ आम यूजर्स तक पहुंचे और फ्रॉड द्वारा इसका गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए यह फैसला लिया गया है जो कि 1 अक्टूबर, 2025 से लागू होगा। IRCTC की वेबसाइट या इसके ऐप के जरिए जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान रिजर्व जनरल टिकट सिर्फ आधार-वेरिफाईड यूजर्स ही बुक कर सकेंगे।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आधार ऑथेंटिकेशन को ट्रेन टिकट बुकिंग के साथ लिंक किया गया है। इसी साल जुलाई में भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया था। आधार वेरिफिकेशन के बिना यूजर्स IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।

हालांकि, किसी कारणवश आपका आधार IRCTC से लिंक नहीं हुआ तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बुकिंग विंडो खुलने के 15 मिनट के बाद आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा ऑफलाइन तरीका भी है, जिसके जरिए आप अपने नजदीकी रेलवे स्‍टेशन या भारतीय रेलवे के पीआरएस काउंटर पर जाकर बिना आधार कार्ड के भी रिजर्वेशन का टिकट बुक कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.