Electric Vehicles में साउंड जोड़ने की योजना बना रही सरकार, जानें क्या है कारण?

भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आवाज़ की व्यवस्था तलाशने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 16:24 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक वाहनों में साउंड के लिए सरकार ने जारी किए निर्देश
  • सरकार ने रास्ते में चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए लिया फैसला
  • ध्वनि प्रदूषण कारक का आंकलन करने के बाद ही तय होगा नियम

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में एक स्पीकर आता है, जो बाइक के चलने पर साउंड जनरेट करता है

इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Electric cars) पर्यावरण बचाने की ओर एक कदम के रूप में देखी जा रही है। इन गाड़ियों से वायु प्रदूषण नहीं होता, लेकिन एक और पहलू है, जिसकी वदज से कुछ लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, और वो है कि ये गाड़ियां शोर नहीं मचाती है। दरअसल, इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से इनमें एग्ज़ॉस्ट की जरूरत नहीं होती। इससे शोर की गुंजाइश खत्म हो जाती है। लेकिन अब, सरकार नियमों को बदलने की तैयारी में है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुरक्षा के लिहाज से इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आवाज़ का आना जरूरी है।

Hindustan ने सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आवाज़ की व्यवस्था तलाशने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सड़क पर चलने वाले व्यक्ति को पता चल सके कि उसक आसपास से कई वाहन गुज़र रहा है। जैसा कि हमने बताया, इलेक्ट्रिक वाहनों में इंजन और एग्ज़ॉस्ट न होने की वजह से चलते समय कोई आवाज़ नहीं आती है। मोटर की आवाज़ इतनी कम होती है कि रास्ते में चलते वाले व्यक्ति को सुनाई देने की संभावना बेहद कम होती है। 

रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल इन निर्देशों पर कई आंकलन होने है, जिनमें से एक इस बात पर होगा कि कहीं आवाज़ से ध्वनि प्रदूषण तो नहीं फैल रहा है। ध्वनि प्रदूषण की संभावना को खत्म करने के बाद ही इस विकल्प को अपनाने पर आगे व्यवस्था बनाई जाएगी। यदि नए नियम लागू होते हैं, तो उसके बाद से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों में आवाज पैदा करने वाले उपकरण लगाने होंगे।

बता दें, Revolt कंपनी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheelers) पर एक इन-बिल्ट स्पीकर देती है, जो इलेक्ट्रिक बाइक (Electric bikes) के चलने पर साउंड जनरेट करता है। यूज़र्स खास ऐप के जरिए कई विभिन्न विकल्पों में से एक साउंड को चुन सकते हैं। आम बाइक से लेकर स्पोर्ट्स बाइक तक, ऐप में यूज़र्स को कई विकल्प मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric vehicles, Electric Bikes, electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.