भारतीय सेना 1850 Mahindra Scorpio Classic कारें खरीदेगी

Mahindra Scorpio Classic की कीमत scorpio-N से कम है।

भारतीय सेना 1850 Mahindra Scorpio Classic कारें खरीदेगी

भारतीय सेना ने महिंद्रा की स्कॉर्पिओ क्लासिक के लिए बड़ा ऑर्डर दिया है।

ख़ास बातें
  • इंडियन आर्मी ने इसकी 1850 यूनिट्स का ऑर्डर कंपनी को दिया है।
  • Scorpio Classic के लिए 1470 गाड़ियाों का ऑर्डर पहले भी दिया जा चुका है।
  • इंडियन आर्मी के 12 रेजिमेंट्स को ये एसयूवी दी जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने महिंद्रा की स्कॉर्पिओ क्लासिक के लिए बड़ा ऑर्डर दिया है। इंडियन आर्मी ने इसकी 1850 यूनिट्स का ऑर्डर कंपनी को दिया है। इससे पहले भी भारतीय आर्मी की ओर से कंपनी को Scorpio Classic के लिए 1470 गाड़ियाों का ऑर्डर मिला था। कंपनी का यह एसयूवी काफी सफल रहा है। इंडियन आर्मी के 12 रेजिमेंट्स को ये एसयूवी दी जाएंगी। Scorpio क्लासिक स्कॉर्पियो का अपग्रेडेड मॉडल है। 

इंडियन आर्मी की ओर से सेना में शामिल करने के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के 1850 एसयूवी और ऑर्डर किए गए हैं। इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग ने इसके बारे में अधिकारिक जानकारी दी है। भारतीय सेना के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के अलावा भी कई और कंपनियों के एसयूवी हैं, जिसमें Tata Safari, Tata Xenon, Force Gurkha और Maruti Suzuki Gipsy भी शामिल हैं। Mahindra Scorpio Classic की बात करें तो इसमें फिलहाल 2.2 लीटर का डीजल इंजन है जो कि 130 होर्सपावर की ताकत देता है और 300Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। एसयूवी में 4x4 ड्राइवट्रेन और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स की कमी है। 

नए स्कॉर्पियो मॉडल में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं। इसमें जो नया इंजन दिया गया है वह पुराने मॉडल से 55 किलो कम वजन का है। कंपनी के अनुसार यह गाड़ी 230Nm टॉर्क 1000rpm पर पैदा कर लेती है। ट्रांसमिशन के लिए केबल शिफ्ट का इस्तेमाल भी इसमें किया गया है जिससे कि गाड़ी में वाइब्रेशन कम होता है, और थ्रो शॉर्ट हो गया है। 

Mahindra Scorpio Classic की कीमत scorpio-N से कम है। क्लासिक की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत Rs 11.99 lakh (एक्स-शोरूम) है, जो Scorpio-N से Rs 50,000 कम है। SUV में 9 इंच का टचस्क्रीन एंटरटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज डेकोर को केबिन में शामिल किया गया है। इसमें हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शन ऑडियो कंट्रोल्स के साथ स्टीयरिंग व्हील भी मौजूद है। हाई-स्पेक मॉडल में ही अधिकतम फीचर्स मिलते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »