• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs SA Women Live: आज मिलेगा नया वर्ल्ड चैंपियन! भारत साउथ अफ्रीका की फाइनल में टक्कर, यहां देखें Live

IND vs SA Women Live: आज मिलेगा नया वर्ल्ड चैंपियन! भारत-साउथ अफ्रीका की फाइनल में टक्कर, यहां देखें Live

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर होगी।

IND vs SA Women Live: आज मिलेगा नया वर्ल्ड चैंपियन! भारत-साउथ अफ्रीका की फाइनल में टक्कर, यहां देखें Live

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज फाइनल मैच होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज फाइनल मैच होने जा रहा है।
  • इस फाइनल मैच से दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिलने वाला है।
  • भारतीय टीम इससे पहले दो बार फाइनल मैच में एंट्री ले चुकी है।
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज फाइनल मैच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला 2 नवंबर यानी आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। आज का मैच बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि यह सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए नहीं है। आज महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है। आज के इस फाइनल मैच से दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिलने वाला है। 

भारतीय टीम इससे पहले दो बार फाइनल मैच में एंट्री ले चुकी है। 2005 और 2017 में टीम फाइनल की रेस तक पहुंची थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला मौका है जब वह यहां तक आई है। दोनों ही टीमों में इस वक्त भरपूर आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है इसलिए मुकाबला भी रोमांचक होगा। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण आप घर बैठे देख सकते हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी आप अपने लैपटॉप, मोबाइल आदि डिवाइसेज पर इस मैच को देख सकते हैं। इसी के साथ अगर आप बिना किसी शुल्क के इस मैच को देखना चाहते हैं तो उसका तरीका भी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि मैच को आप कहां और कितने बजे से देख सकते हैं। साथ ही कौन से प्लेटफॉर्म्स पर यह मैच टीवी पर देखा जा सकता है। और कौन से प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच कितने बजे देख सकेंगे?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच आज रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के DY Patil स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच की किस टीवी चैनल पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए देख सकते हैं। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव?

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर होगी। Jio Hotstar वेबसाइट पर भी ये मैच आप लाइव देख सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  3. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  4. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  5. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  8. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  9. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  10. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »