IND vs NED Live: भारत-नीदरलैंड्स मैच लाइव कुछ ही देर में यहां देखें फ्री!

सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को होना है जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 

IND vs NED Live: भारत-नीदरलैंड्स मैच लाइव कुछ ही देर में यहां देखें फ्री!

सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को होना है जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 

ख़ास बातें
  • मैच दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा।
  • वर्ल्ड कप का आज 45 वां मैच है।
  • वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे।
विज्ञापन
IND vs NED Live: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया इस बार विजय रथ को लगातार आगे बढ़ा रही है। टीम अभी तक विश्व कप 2023 में अजेय रही है और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आगे बढ़ रही है। वर्ल्ड कप का आज 45 वां मैच है। इसके बाद कुल तीन मैच और खेले जाएंगे जिनमें तीसरा मैच फाइनल होगा। आज का मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच होने वाला है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को होना है जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 

आज दिवाली भी है, और छुट्टी का दिन है। टीम इंडिया आज भारतवासियों को जीत का तोहफा देना चाहेगी। साथ ही टीम आज का मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले भारत और नीदरलैंड्स 2011 के वर्ल्ड कप में भिड़े थे। 12 साल बाद टीमें फिर से एक दूसरे से वर्ल्ड कप में मुकाबला करने जा रही हैं। 

ICC World Cup 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 19 नवंबर तक खेले जाएंगे। World Cup 2023 के मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा सकते हैं, तो भी इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs NED Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आज रविवार, 12 नवंबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs NED Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs NED Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

IND vs NED Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि शामिल हैं।
 

IND vs NED Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »