IND vs ENG 4th T20I Live: आज चौथे T20 में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, यहां देखें मैच फ्री!

भारतीय टीम ने पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाई हुई है।

IND vs ENG 4th T20I Live: आज चौथे T20 में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, यहां देखें मैच फ्री!

भारत-इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का आज चौथा मैच है।

ख़ास बातें
  • भारत-इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का आज चौथा मैच है।
  • भारत की टीम सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी।
  • इंग्लैंड की टीम की कमान जोस बटलर संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
IND vs ENG 4th T20I Live: भारत-इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से खेली जा रही 5 मैचों की T20I सीरीज का आज चौथा मैच है। टीम इंडिया ने पहले दो मुकाबले जीते लेकिन तीसरे में हार का सामना करना पड़ा। अभी भी टीम इंडिया प्रतिद्वंदी इंग्लैंड से बढ़त में है। आज दोनों ही टीमों की पुरजोर कोशिश मैच को किसी भी हाल में जीतने की रहेगी। भारत की टीम सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी, वहीं इंग्लैंड की टीम सीरीज को बराबरी पर लाने की जद्दोजहद करती दिख सकती है। 

सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम को लीड कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम की कमान जोस बटलर संभाल रहे हैं। आज का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने यहां अबतक चार T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 2 में ही टीम को जीत मिली है। अब आज का मैच किसके नाम होगा, यह देखने वाला बात होगी। अगर आप भी भारत-इंग्लैंड टी20i सीरीज के मैचों का घर बैठे आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं। 
 

IND vs ENG T20I Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत-इंग्लैंड चौथा T20 मैच आज शुक्रवार, 31 जनवरी को खेला जाएगा। 
 

IND vs ENG 4th T20I Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-इंग्लैंड चौथा T20 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs ENG 4th T20I Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत-इंग्लैंड चौथा T20 मैच सायं 7.00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे किया जाएगा। 
 

IND vs ENG 4th T20I Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत-इंग्लैंड चौथा T20 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। T20 सीरीज के मैचों को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। 
 

IND vs ENG 4th T20I Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत-इंग्लैंड चौथा T20 मैच DisneyPlus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »