भारत में 2025 तक इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या होगी 85 करोड़: रिपोर्ट

भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या संख्या 2025 तक 85 करोड़ के पार पहुंच जाने की संभावना है। बॉस्टन कंसलटिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि तीव्र कनेक्शनों की उपलब्धता एवं उन्हें अपनाये जाने तथा अधिक सक्षम उपकरणों की बुनियाद पर यह संख्या तेजी से बढ़ेगी।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 11:00 IST
भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या संख्या 2025 तक 85 करोड़ के पार पहुंच जाने की संभावना है। बॉस्टन कंसलटिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि तीव्र कनेक्शनों की उपलब्धता एवं उन्हें अपनाये जाने तथा अधिक सक्षम उपकरणों की बुनियाद पर यह संख्या तेजी से बढ़ेगी।

इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत के मोबाइल बाजार में 25 करोड़ 3जी कनेक्शनों तक पहुंचने में करीब आठ साल लग गए लेकिन देश के Reliance Jio के 4जी नेटवर्क ने महज सात महीने में 10 करोड़ कनेक्शन जोड़े।’’ उसके अनुसार 2020 तक आधे इंटरनेट उपयोगकर्ता ग्रामीण होंगे। करीब 40 % महिलाएं होंगी तथा 33 % उपयोगकर्ता 35 साल या उससे अधिक उम्र के लोग होंगे।

बीसीजी ने कहा कि आजकल जो उपकरण इस्तेमाल में आ रहे हैं उनमें स्मार्टफोन (3जी या बेहतर कनेक्शन) तथा 2जी कनेक्शन वाले फीचर फोन हैं। लेकिन अब यह प्रवृति तेजी से चलने वाले कनेक्शन तथा अधिक सक्षम उपकरणों की ओर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग डिजिटल ढंग से जितने परिपक्व होते हैं, वे ऑनलाइन रहने पर उतनी ही अधिक गतिविधियां करते हैं। फलस्वरुप खरीद पर डिजिटल प्रभाव एवं वास्तविक डिजिटल वाणिज्य बढ़ रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.