इंटरनेट शटडाउन के मामले में तीसरे नंबर पर भारत, 4300 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

भारत में सबसे ज्‍यादा कश्मीर में इंटरनेट की स्‍पीड को कम किया गया। करीब 18 महीनों तक सिर्फ 2G एक्‍सेस देने के बाद पिछले साल फरवरी में घाटी में इंटरनेट को बहाल किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 18:44 IST
ख़ास बातें
  • वेबसाइट Top10VPN की रिपोर्ट में यह कहा गया है
  • इस लिस्‍ट में नाइजीरिया दूसरे नंबर पर है
  • दुनिया भर में इंटरनेट शटडाउन 36% बढ़कर 30,000 घंटे से अधिक हो गया

रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर किसानों के विरोध के कारण सरकार ने दिल्ली में भी लोकलाइज्‍ड इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किए।

Photo Credit: Unsplash/Vladislav Kim

इंटरनेट शटडाउन की वजह से साल 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को 5.45 बिलियन डॉलर (लगभग 40,300 करोड़ रुपये) का भारी नुकसान हुआ। यह जानकारी एक रिपोर्ट से सामने आई है। इसके मुताबिक, 2021 में दुनिया भर में इंटरनेट शटडाउन 36 फीसदी बढ़कर 30,000 घंटे से अधिक हो गया। भारत उन टॉप-3 देशों में है, जहां पिछले साल इंटरनेट शटडाउन की लागत सबसे ज्‍यादा थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में देश में 1,157 घंटे इंटरनेट बंद रहा। इसमें 582.8 मिलियन डॉलर (लगभग 4,300 करोड़ रुपये) की कॉस्‍ट शामिल थी।

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) पर फोकस्‍ड वेबसाइट Top10VPN की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में ग्‍लोबल इंटरनेट शटडाउन ने 486.2 मिलियन आबादी को प्रभावित किया। 21 देशों में कम से कम 50 बड़े इंटरनेट बंद हुए। इंटरनेट बंद होने की 75 फीसदी वजह सरकारी रुकावट थी, यानी सरकार के आदेश पर इंटरनेट शटडाउन किया गया।  

इंटरनेट शटडाउन के मामले में म्यांमार नंबर-1 देश रहा। वहां 12,238 घंटों तक इंटरनेट शटडाउन रहा और इसने 22 मिलियन यूजर्स को प्रभावित किया। म्‍यांमार में इंटरनेट शटडाउन की कॉस्‍ट 2.8 बिलियन डॉलर (लगभग 20,700 करोड़ रुपये) थी। इस लिस्‍ट में नाइजीरिया दूसरे नंबर पर है। वहां इंटरनेट आउटेज ने 104.4 मिलियन लोगों को प्रभावित किया। इसमें 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 11,100 करोड़ रुपये) की कॉस्‍ट आई। 

म्यांमार और नाइजीरिया के बाद भारत का स्‍थान है। यानी दुनिया में तीसरा। पिछले साल देश में 1,157 घंटों तक इंटरनेट शटडाउन रहा। इसमें 317.5 घंटे का पूर्ण इंटरनेट ब्लैकआउट था, जबक‍ि 840 घंटे बैंडविड्थ थ्रॉटलिंग हुई। यानी इस दौरान सिर्फ 2G सर्विसेज दी गईं। 2021 में भारत के इंटरनेट बंद होने से 59.1 मिलियन लोग प्रभावित हुए।
Advertisement

Top10VPN ने कहा कि भारत में सबसे ज्‍यादा कश्मीर में इंटरनेट की स्‍पीड को कम किया गया। करीब 18 महीनों तक सिर्फ 2G एक्‍सेस देने के बाद पिछले साल फरवरी में घाटी में इंटरनेट को बहाल किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2G स्पीड ने कश्मीर में इंटरनेट को कार्यात्मक रूप से लगभग बेकार कर दिया। इससे महामारी के दौरान एजुकेशन और बिजनेस को नुकसान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर किसानों के विरोध के कारण सरकार ने दिल्ली में भी लोकलाइज्‍ड इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किए, जिससे कॉस्‍ट में बढ़ोतरी हुई। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.