Philips ने Rs 10 हजार से सस्ते मॉनिटर किए लॉन्च, 23.8 इंच बड़े 144Hz डिस्प्ले से लैस

Philips मॉनिटर में 111% sRGB और 101% NTSC कलर गेमट कवरेज दी गई है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है।

Philips ने Rs 10 हजार से सस्ते मॉनिटर किए लॉन्च, 23.8 इंच बड़े  144Hz डिस्प्ले से लैस

Photo Credit: Gizmochina

Philips ने अपने नए मॉनिटर लॉन्च किए हैं जो 23.8 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं।

ख़ास बातें
  • इनमें कंपनी ने IPS पैनल दिया है।
  • मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • डिवाइस में 350 निट्स की ब्राइटनेस मिल जाती है।
विज्ञापन

Philips ने अपने नए मॉनिटर लॉन्च किए हैं जो 23.8 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इनमें कंपनी ने IPS पैनल दिया है। नया 24B2N2200G मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है और 93ppi की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इनमें गेमिंग के लिए 4ms का रेस्पोन्स टाइम दिया गया है। इसके अलावा सभी जरूरी कनेक्टिविटी पोर्ट मिलते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Philips 24B2N2200G Monitor Price

Philips 24B2N2200G मॉनिटर को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश (via) किया है। इसकी कीमत 649 युआन (लगभग 8,800 रुपये) है। मॉनिटर को JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Philips 24B2N2200G Monitor Features

Philips 24B2N2200G मॉनिटर में 23.8 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इनमें 1080p IPS पैनल लगा है। डिस्प्ले डिवाइस में 1920 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। मॉनिटर में 93 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। यह इसमें 1500:1 का कंट्रास्ट रेश्यो और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। डिवाइस में 350 निट्स की ब्राइटनेस मिल जाती है। इसमें 8 बिट कलर डेप्थ सपोर्ट है और यह 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। 

Philips मॉनिटर में 111% sRGB और 101% NTSC कलर गेमट कवरेज दी गई है। कंपनी के अनुसार यह ऑफिस वर्क के साथ-साथ केजुएल गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह HDMI 1.4 और DisplayPort 1.2 पोर्ट को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह 4ms ग्रे टू ग्रे रेस्पोन्स टाइम को सपोर्ट करता है और मोशन ब्लर को कम करता है। इसके अलावा इसमें लो ब्लू लाइट फिल्टर भी दिया गया है। साथ ही एक EasyRead मोड भी इसमें दिया गया है जो पेपर लाइक डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। मॉनिटर में डुअल 2W के स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। यह VESA वॉल माउंटिंग के साथ आता है। इसमें HDMI, DisplayPort, और VGA इनपुट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »