Airtel और Vodafone Idea की सेवाएं दिल्ली के कई इलाकों में सस्पेंड

Airtel ने अभी उन इलाकों का खुलासा नहीं किया है जहां पर उसकी सेवाएं सस्पेंड की गई हैं। कई यूज़र्स की मानें तो सीलमपुर, आईटीओ और इंडिया गेट के इलाके में सेवाएं नहीं उपलब्ध हैं।

Airtel और Vodafone Idea की सेवाएं दिल्ली के कई इलाकों में सस्पेंड

Citizenship Act को लेकर हो रहा है विरोध

ख़ास बातें
  • एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Reliance Jio की भी सेवाएं ठप हो गई हैं
  • पुलिस के आदेश पर इंटरनेट सेवाएं बंद करने की जानकारी
  • Airtel ने अभी प्रभावित इलाकों की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच Bharti Airtel ने दिल्ली के कुछ इलाकों में अपनी वॉयस, एसएमएस और इंटरनेट सेवाएं रद्द कर दी हैं। कई एयरटेल सब्सक्राइबर्स ने गुरुवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर शिकायत कर रहे हैं। ऐसे ही एक शिकायत को लेकर एयरटेल की सपोर्ट टीम ने ट्विटर पर पुष्टि की कि सरकार के आदेश के मुताबिक दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में उसकी सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। कुछ Vodafone Idea यूज़र्स ने भी दिल्ली-एनसीआर में इंटरनेट सेवाएं नहीं होने की जानकारी दी है। इस टेलीकॉम कंपनी ने भी सरकारी आदेश का ही हवाला देकर इसकी पुष्टि की है।

Airtel ने अभी उन इलाकों का खुलासा नहीं किया है जहां पर उसकी सेवाएं सस्पेंड की गई हैं। कई यूज़र्स की मानें तो सीलमपुर, आईटीओ और इंडिया गेट के इलाके में सेवाएं नहीं उपलब्ध हैं।

एयरटेल यूज़र्स के साथ वोडाफोन आइडिया यूज़र्स ने भी नेटवर्क को लेकर ऐसी ही समस्या होने की जानकारी दी है। वोडाफोन आइडिया ने एक ट्वीट करके सेवाएं ठप किए जाने की जानकारी दी है। लेकिन इस टेलीकॉम कंपनी ने भी इलाके की जानकारी नहीं दी है।

मीडियानामा की रिपोर्ट के मुताबिक, Vodafone Idea ने दिल्ली एनसीआर के चुनिंदा इलाकों में अपनी इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। हमने इस संबंध में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि Reliance Jio की भी सेवाएं ठप हो गई हैं। ऐसा पुलिस के आदेश पर किया गया है। ऑर्डर के मुताबिक, मंडी हाउस, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग और बवाना जैसे इलाकों में सेवाएं सस्पेंड हुई हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »