Lava Bold N2 Lite की पहली सेल आज से, 5000mAh बैटरी वाला फोन खरीदें सस्ता

Lava ने बीते हफ्ते भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च किया था जो कि आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Lava Bold N2 Lite की पहली सेल आज से, 5000mAh बैटरी वाला फोन खरीदें सस्ता

Photo Credit: Lava

Lava Bold N2 Lite में 13 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले मिलती है।
  • Lava Bold N2 Lite में 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Bold N2 Lite में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Lava ने बीते हफ्ते भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च किया था जो कि आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। लावा के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC 9863A प्रोसेसर दिया गया है। आइए Lava Bold N2 Lite की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाली ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Bold N2 Lite Price

Lava Bold N2 Lite के 3GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध हो गया है। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत दो फोन खरीदने पर 500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस ऑफर के बाद प्रभावी कीमत 6,499 रुपये हो जाएगी। 

Lava Bold N2 Lite Features & Specifications

Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन ऑक्टा कोर UNISOC 9863A प्रोसेसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Bold N2 Lite के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, वाई-फाई, ब्लूटथ 4.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, ओटीजी और 3.5 मिमी जैक शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 164.96 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 192 ग्राम है।

Lava Bold N2 Lite की डिस्प्ले कैसी है?

Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

Lava Bold N2 Lite में कौन सा प्रोसेसर है?

Lava Bold N2 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC 9863A प्रोसेसर दिया गया है।

Lava Bold N2 Lite का कैमरा कैसा है?

Lava Bold N2 Lite में 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Lava Bold N2 Lite की बैटरी कैसी है?

Lava Bold N2 Lite में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरUnisoc 9863A
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15 Go
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »