भारत बना दुनिया में सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश, UPI ने बढ़ाई ट्रांजैक्शंस की स्पीड

IMF का कहना है कि UPI जैसे इंटरोपेरेबल पेमेंट सिस्टम्स से डिजिटल तरीके से पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जुलाई 2025 23:27 IST

पिछले कुछ वर्षों में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है

दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन गया है। इस उपलब्धि में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का बड़ा योगदान है। देश में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड्स सहित पेमेंट के अन्य जरियों का इस्तेमाल घट रहा है। 

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से डिवेलप किए गए UPI से स्मार्टफोन्स के जरिए इंटर-बैंक ट्रांजैक्शंस तुरंत की जा सकती हैं। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने एक फिनटेक नोट 'Growing Retail Digital Payments: The Value of Interoperability' में कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हालांकि, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे पेमेंट के कुछ जरियों के इस्तेमाल में कमी हो रही है। देश में UPI के जरिए प्रति माह 18 अरब से अधिक ट्रांजैक्शंस हो रही हैं। IMF ने बताया है, "दुनिया में भारत सबसे तेजी से पेमेंट्स करने वाला देश बन गया है।" इस तरह के फिनटेक नोट के जरिए IMF की ओर से नीति निर्माताओं को महत्वपूर्ण मुद्दों पर सलाह दी जाती है। IMF का कहना है कि UPI जैसे इंटरोपेरेबल पेमेंट सिस्टम्स से डिजिटल तरीके से पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ सकता है। 
Advertisement

इस फिनटेक नोट में कहा गया है कि नकदी के इस्तेमाल का अनुमान लगाना मुश्किल होता है क्योंकि नकदी में होने वाली ट्रांजैक्शंस विशेषतौर पर अनौपचारिक क्षेत्र में अक्सर किसी लेजर में दर्ज नहीं की जाती। हाल ही में केंद्र सरकार ने UPI के जरिए डिजिटल तरीके से पेमेंट्स को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया था। इसके साथ ही सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि UPI से 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लगाने के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं किया जा रहा है।  

कंसल्टेंसी फर्म PwC की रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले 12 वर्षों में रिटेल डिजिटल पेमेंट्स में लगभग 90 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। NPCI ने UPI के फीचर्स बढ़ाने की भी योजना बनाई है। UPI ट्रांजैक्शंस को दो कैटेगरी - पर्सन-टु-पर्सन (P2P) और पर्सन-टु-मर्चेंट (P2M) में रखा जाता है। NPCI का लक्ष्य UPI के लिए 20 से 30 करोड़ नए यूजर्स को जोड़ने का है। इस पेमेंट सिस्टम के रिटेल यूजर्स की संख्या 45 करोड़ से अधिक की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.