IIT मद्रास से मिलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में मास्टर्स डिग्री

स्टूडेंट्स इसी महीने से अपने बीटेक और डुअल डिग्री कोर्स के थर्ड ईयर में इसमें शामिल हो सकेंगे। इसमें शुरुआत में 25 स्टूडेंट्स को लिया जा सकता है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 17:20 IST
ख़ास बातें
  • इसमें शुरुआत में 25 स्टूडेंट्स को लिया जा सकता है
  • स्टूडेंट्स को इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ी ट्रेनिंग भी मिलेगी
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार उपाय कर रही है

इस इंटरडिसिप्लिनरी डुअल डिग्री को बीटेक और डुअल डिग्री स्टूडेंट्स को ऑफर किया जाएगा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) में मास्टर्स कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह इंटरडिसिप्लिनरी डुअल डिग्री (IDDD) होगी और इसे बीटेक और डुअल डिग्री स्टूडेंट्स को ऑफर किया जाएगा। स्टूडेंट्स इसी महीने से अपने बीटेक और डुअल डिग्री कोर्स के थर्ड ईयर में इसमें शामिल हो सकेंगे। इसमें शुरुआत में 25 स्टूडेंट्स को लिया जा सकता है।

इस बारे में IIT, मद्रास ने बताया, "इस कोर्स में डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स के पास EV प्रोडक्ट डिवेलपमेंट में जॉब के लिए जरूरी स्किल्स होंगे। इनमें EV इंटीग्रेशन, व्हीकल एग्रीगेट इंजीनियरिंग, कम्युनिकेशन एंड कैलिब्रेशन, वेरिफिकेशन एंड वैलिडेशन और प्रोडक्ट एंड पोर्टफोलियो प्लानिंग शामिल हैं।"

इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग डिजाइन डिपार्टमेंट के हेड, टी अशोकन कहा, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की इंजीनियरिंग से जुड़े स्किल्स को सिखाने के लिए लगभग आठ डिपार्टमेंट्स इस कोर्स में शामिल होंगे। इसके लिए कंटेंट तैयार करने में मार्केट की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। इसमें व्हीकल की बेसिक जानकारी से लेकर बैटरी और मोटर जैसे मुख्य पार्ट्स से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट इस कोर्स का एंकर होगा और अन्य डिपार्टमेंट्स की मदद से इसे कराया जाएगा। अगले कुछ वर्षों में हमें ई-मोबिलिटी सेगमेंट में विभिन्न स्ट्रक्चर्स के साथ इस तरह के और कोर्स शुरू करने की उम्मीद है।" IIT, मद्रास के स्टूडेंट्स IDDD कोर्स में अपग्रेड कर सकते हैं जिसमें उन्हें पांच वर्षों के बाद मुख्य विषय में बीटेक और इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स में एमटेक की डिग्री मिलती है।

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही विभिन्न राज्य सरकारें भी योजनाएं बना रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अब केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने या रेंट पर लेने का फैसला किया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बताया कि इसके लिए पहले 1 अप्रैल की तिथि तय की गई थी जिसे अब इस वर्ष की शुरुआत से कर दिया गया है। राज्य सरकार और शहरी निकायों के इस्तेमाल के लिए अब केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदा या रेंट पर लिया जाएगा। इससे पहले राजधानी दिल्ली में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोत्साहन देने के लिए उपायों की घोषणा की गई थी। दिल्ली सरकार ने 10 साल से अधिक पुराने डीजल इंजन वाले व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने की अनुमति दी है। इससे इन डीजल इंजन वाले व्हीकल्स पर बैन के फैसले से बचा जा सकेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIT, Electric vehicles, Government, Course

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.