IIT बॉम्‍बे के स्‍टूडेंट को 3.7 करोड़ रुपये सालाना पैकेज, 82% से ज्‍यादा का प्‍लेसमेंट

IIT Bombay : साल 2022-23 में 300 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले, उनमें से 194 को स्वीकार किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2023 08:05 IST
ख़ास बातें
  • आईआईटी बॉम्‍बे के स्‍टूडेंट को रिकॉर्ड इंटरनेशनल पैकेज
  • 3.7 करोड़ रुपये सालाना पैकेज पर मिली जॉब
  • एक स्‍टूडेंट को देश में ही 1.7 करोड़ रुपये का पैकेज मिला

आईआईटी-बॉम्बे के स्‍टूडेंट्स को विदेशों से 65 जॉब ऑफर मिले। ये ऑफर अमेरिका, जापान, यूके, नीदरलैंड, हांगकांग और ताइवान के ऑफ‍िसों से आए।

Photo Credit: Pixabay

आईआईटी स्‍टूडेंट्स को इस साल भी शानदार सैलरी पैकेज मिला है! आईआईटी बॉम्‍बे (IIT-Bombay) की सालाना प्‍लेसमेंट ड्राइव पूरी होने के बाद संस्‍थान ने बताया है कि उसे हाईएस्‍ट 3.7 करोड़ रुपये सालाना इंटरनेशनल जॉब ऑफर हासिल हुआ है। एनडीटीवी ने ऑफ‍िशियल रिलीज के हवाले से बताया है कि आईआईटी बॉम्‍बे के एक स्‍टूडेंट को देश में ही 1.7 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। इसकी तुलना पिछले साल के पैकेजों से की जाए, तो हाईएस्‍ट इंटरनेशनल ऑफर 2.1 करोड़ रुपये का था, जबकि घरेलू ऑफर 1.8 करोड़ रुपये सालाना का था। यानी हाईएस्‍ट इंटरनेशनल पैकेज पिछले साल के मुकाबले कहीं अधिक है। 

आईआईटी बॉम्‍बे ने उन स्‍टूडेंट्स के नाम नहीं बताए हैं, जिन्‍हें यह ऑफर मिले हैं। संस्‍थान ने यह भी बताया है कि उसके 16 छात्रों ने सालाना 1 करोड़ रुपये से ऊपर की सैलरी के जॉब ऑफर स्‍वीकार किए हैं। साल 2022-23 में 
300 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले, उनमें से 194 को स्वीकार किया गया है। 

रिपोर्ट कहती है कि जुलाई 2022 से जून 2023 के कैंपस प्लेसमेंट पीरियड में 2174 स्‍टूडेंट रजिस्‍टर्ड थे। उनमें से 1845 स्‍टूडेंट्स ने प्लेसमेंट में एक्टिव पार्टिसिपेंट किया, जो अबतक की सबसे बड़ी संख्‍या है। 
Advertisement

बताया गया है कि आईआईटी-बॉम्बे के स्‍टूडेंट्स को विदेशों से 65 जॉब ऑफर मिले। ये ऑफर अमेरिका, जापान, यूके, नीदरलैंड, हांगकांग और ताइवान के ऑफ‍िसों से जुड़े हैं। 2022-2023 के प्लेसमेंट सीजन में औसत पैकेज  21.82 लाख रुपये सालाना है, जो पिछले दो साल के मुकाबले ज्‍यादा है। 

सबसे ज्‍यादा प्‍लेसमेंट इंजीनियरिंग और टेक्‍नॉलजी के सेक्‍टर में हुआ है। इस साल आईटी और सॉफ्टेवेयर सेक्‍टर्स में कम स्‍टूडेंट्स को जॉब मिली है। फ‍िर भी 302 स्‍टूडेंट्स को आईटी/सॉफ्टवेयर के सेक्‍टर में 88 से ज्‍यादा कंपनियों से जॉब ऑफर मिला है। इस साल ट्रेडिंग, फाइनैंस और फिनटेक कंपनियों ने ज्‍यादा जोर दिखाया है। प्रोडक्‍ट मैनेजमेंट, एनालिटिक्‍स, डेटा साइंस, मोबिलिटी में भी जॉब की हाई डिमांड रही। 
Advertisement

बताया गया है कि प्लेसमेंट ड्राइव में एक्टिव रूप से हिस्‍सा लेने वाले 82 फीसदी से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स को जॉब मिल गई। बीटेक, डुअल-डिग्री और एमटेक प्रोग्राम्‍स के 90 फीसदी स्‍टूडेंट्स को जॉब मिली है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.