छात्रों ने बनाई फोल्डेबल ई-बाइक, आनंद महिंद्रा ने भी की सवारी

आनंद महिंद्रा ने यह जानकारी भी दी कि ई-बाइक प्रोजेक्ट पर उन्होंने निवेश भी किया हुआ है और यह Amazon और Flipkart दोनों पर उपलब्ध है।

छात्रों ने बनाई फोल्डेबल ई-बाइक, आनंद महिंद्रा ने भी की सवारी
ख़ास बातें
  • महिंद्रा ने IIT बॉम्बे के छात्रों की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया
  • यह दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक है
  • ई-बाइक अन्य फोल्डेबल बाइक्स की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक कुशल है
विज्ञापन
महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा लोगों के इनोवेशन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ करते हैं। अब, उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे IIT बॉम्बे के छात्रों की एक इनोवेशन की तारीफ कर रहे हैं। छात्रों ने फोल्डेबल डायमंड ई-बाइक बनाई है। यह फुल साइज ई-बाइक है, जो फोल्ड होकर बहुत छोटी हो जाती है। इसके अलावा, यह "दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक" बताई जाती है।

आनंद महिंद्रा ने IIT बॉम्बे के छात्रों की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। महिंद्रा ने इस प्रभावशाली इनोवेशन के लिए छात्रों को बधाई दी और बताया कि दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक गेम-चेंजर है। उन्होंने यह भी कहा कि यह इनोवेशन दूसरों के लिए प्रेरणा है।
 

आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "आईआईटी बॉम्बे से प्रभावशाली नवाचार! दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक गेम-चेंजर है। बढ़ी हुई दक्षता, उच्च गति पर स्थिरता, और मोड़ने के बाद कोई भारोत्तोलन नहीं - यह पहियों पर एक क्रांति है!

महिंद्रा ने बताया कि यह ई-बाइक अन्य फोल्डेबल बाइक्स की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक कुशल है। आनंद महिंद्रा ने कार्यालय परिसर के चारों ओर घूमने के लिए अपना हॉर्नबैक X1 लिया। उन्होंने अपने साथ इस ई-बाइक की तस्वीरें भी शेयर की। इस ई-बाइक को मोड़ने के बाद उठाना नहीं पड़ता है। 

इसके बाद उसी पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने यह जानकारी भी दी कि ई-बाइक प्रोजेक्ट पर उन्होंने निवेश भी किया हुआ है और यह Amazon और Flipkart दोनों पर उपलब्ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIT Bombay, Hornback X1
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  3. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  4. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  5. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  8. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  9. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  10. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »