• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं अपना फोन? सावधान, हो सकता है इस बड़ी बीमारी का खतरा

टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं अपना फोन? सावधान, हो सकता है इस बड़ी बीमारी का खतरा

अगर आपको भी रोजाना सुबह उठकर सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने या न्यूज हेडलाइन्स देखने की आदत है तो यह खबर आपके लिए है।

टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं अपना फोन? सावधान, हो सकता है इस बड़ी बीमारी का खतरा

Photo Credit: Pexels/Miriam Alonso

स्मार्टफोन उपयोग करने वाले टॉयलेट में ज्यादा समय बिताते हैं।

ख़ास बातें
  • व्यक्ति को लंबे समय तक टॉयलेट में नहीं बैठना चाहिए।
  • स्मार्टफोन यूजर्स टॉयलेट में ज्यादा समय बिताते हैं।
  • टॉयलेट में स्मार्टफोन में सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और न्यूज देखी जाती है।
विज्ञापन

अगर आपको भी रोजाना सुबह उठकर सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने या न्यूज हेडलाइन्स देखने की आदत है तो यह खबर आपके लिए है। कई लोगों को स्मार्टफोन को टॉयलेट में उपयोग करने की आदत होती है अगर आपको भी ऐसी आदत है तो आपको दो बार सोचने की जरूरत पड़ सकती है। यहां बात सिर्फ साफ सफाई या स्वच्छता की नहीं है। सितंबर में आई एक रिसर्च के अनुसार, स्मार्टफोन के उपयोग के चलते टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने से बवासीर का खतरा काफी बढ़ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

PLOS One में सितंबर 2025 में प्रकाशित हुई एक रिसर्च के अनुसार, बोस्टन बेस्ड बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के रिसर्च की स्टडी में नियमित तौर पर कोलोनोस्कोपी करवाने वाले 125 लोगों का सर्वे किया गया। इसमें पता चला कि जो लोग बाथरूम जाते हुए अक्सर अपने फोन का उपयोग करते थे, उनमें बवासीर होने की संभावना काफी ज्यादा थी। रिसर्चर ने पाया कि अक्सर स्क्रॉल करने, समाचार पढ़ने या सोशल मीडिया देखने में व्यस्त रहने के चलते अधिक देर तक बैठे रहने से दबाव बढ़ता है जिससे बवासीर हो सकती है। उम्र, लिंग, बीएमआई, व्यायाम, तनाव और फाइबर सेवन जैसे कारकों को समायोजित करने के बाद भी स्मार्टफोन उपयोग करने वालों में टॉयलेट में फोन का उपयोग न करने वालों के मुकाबले इस स्थिति के विकसित होने का खतरा 46 प्रतिशत अधिक था। 

स्टडी में कहा गया है कि सामान्य तौर पर कहा जाता है कि व्यक्ति को लंबे समय तक टॉयलेट में नहीं बैठना चाहिए। स्टडी में बवासीर और स्मार्टफोन के उपयोग के बीच एक संबंध पाया गया है। सर्वे में शामिल हुए करीब 66 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि टॉयलेट में अपने फोन का उपयोग करते हैं। इसमें 54.3 प्रतिशत ने समाचार पढ़ने और 44.4 प्रतिशत ने सोशल मीडिया ब्राउज करने की बात मानी। आमतौर पर स्मार्टफोन यूजर्स ने भी हर बार जाने पर ज्यादा समय बिताया, जिसमें 37 प्रतिशत यूजर्स ने 5 मिनट से ज्यादा समय बिताया। वहीं स्मार्टफोन उपयोग न करने वालों में सिर्फ 7 प्रतिशत ने इतना समय बिताया था। टीम ने कोलोनोस्कोपी बेस्ड आकलन का उपयोग करके इन नतीजों की पुष्टि की, जिनका मूल्यांकन दो एंडोस्कोपिस्टों द्वारा किया गया था।

स्टडी ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे रोजाना की टेक आदतें ने अनजाने में स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। अब ऐसे में आप जब भी अगली बार टॉयलेट में अपने साथ स्मार्टफोन ले जाने का प्रयास करें तो उसके लिए दो बार जरूर सोचें कि थोड़ा सा टाइम पास करना कैसे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »