IBM अब 7 हजार से ज्यादा जॉब्स पर लोगों के बजाए मशीनों (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से लेगी काम!

इनमें बैक ऑफिस की जॉब्स या HR की जॉब्स के शामिल होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मई 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • IBM ने आने वाले सालों में नए कर्मचारियों की भर्ती को रोकने का फैसला किया
  • कर्मियों की भर्ती की बजाय वह AI का इस्तेमाल इनकी जगह करेगी
  • 5 सालों में कंपनी में AI 30% नौकरियों की जगह ले लेगा

IBM ने हाल ही में 5000 लोगों की छंटनी की थी।

टेक कंपनी IBM ने आने वाले सालों में नए कर्मचारियों की भर्ती को रोकने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि नए कर्मियों की भर्ती की बजाय वह AI का इस्तेमाल इनकी जगह करेगी। यानि कि जिस काम के लिए कंपनी पहले कर्मचारियों को रखती थी, अब वह काम AI कर दिया करेगा। इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) कॉर्पोरेशन के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर ने कथित तौर पर यह बात कही है। कंपनी AI के विकास पर फोकस करेगी और आने वाले कुछ सालों में कंपनी में AI 30% नौकरियों की जगह ले लेगा। 

आर्टिफिशिअल इंटेलीजेंस (AI) यानि कि कृत्रिम बुद्धि की मदद से अब कंपनियां वर्कफोर्स को घटाने की राह पर चल पड़ी हैं जिसका संकेत टेक दिग्गज IBM ने दे दिया है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर अरविंद कृष्णा ने कहा है कि अगले 5 सालों में कंपनी अपनी 30% नौकरियों की जगह AI को दे देगी। इसके लिए अभी से भर्तियों को रोकने का संदेश कंपनी की ओर से दे दिया गया है। सीईओ के अनुसार 7,800 नौकरियां इससे प्रभावित होंगीं। क्योंकि मानव संसाधन की जगह वहां पर आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस से आसानी से काम लिया जा सकता है। 

इनमें बैक ऑफिस की जॉब्स या HR की जॉब्स के शामिल होने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक IBM ने हाल ही में 5000 लोगों की छंटनी की थी। आने वाले समय में कंपनी 7000 अन्य कर्मचारियों को कम करने पर विचार कर रही है। यहां पर ऐसे लोगों की नौकरियों को खत्म करने की बात कही गई है जो एम्पलॉयी को एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट में भेजने का काम देखते हैं, या फिर जो कर्मचारी सिर्फ लैटर वैरिफिकेशन जैसा काम करते हैं। 

हालांकि कंपनी ने भविष्य में कर्मचारियों के काम का मूल्यांकन AI के हाथों करवाने से इनकार किया है। चूंकि, दुनियाभर में इनफ्लेशन और मंदी का दौर चल रहा है, इसलिए कंपनी ने यह कदम बचत करने और लागत को घटाने के लिए उठाया है। AI को आए अभी कुछ महीने ही बीते हैं, लेकिन इसने आदमियों की जगह काम करना शुरू कर दिया है। अभी इसका शुरुआती चरण बताया जा रहा है। जैसे-जैसे इसमें एडवांसमेंट बढ़ेगी, दुनियाभर में अधिक से अधिक काम AI के जरिए करवाया जाने लगेगा। जिससे भविष्य में नौकरियों को लेकर चिंता और ज्यादा बढ़ने की बात रिपोर्ट में कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.