• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IBM ने नौकरी छोड़ने पर अपनी पूर्व कर्मचारी से मांगे करीब 3.7 करोड़ रुपये, दायर किया केस

IBM ने नौकरी छोड़ने पर अपनी पूर्व कर्मचारी से मांगे करीब 3.7 करोड़ रुपये, दायर किया केस

IBM के वकीलों ने शिकायत में कहा कि IBM और Accenture संस्थाएं विशेष रूप से सूचना, डिजिटलाइजेशन और कंसल्टिंग स्पेस में ग्लोबल लेवल पर और एशिया-पैसेफिक रीजन में प्रतिस्पर्धा करती हैं। 

IBM ने नौकरी छोड़ने पर अपनी पूर्व कर्मचारी से मांगे करीब 3.7 करोड़ रुपये, दायर किया केस

IBM ने दावा किया है कि इस पूर्व अधिकारी ने उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी में नौकरी लेकर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है

ख़ास बातें
  • IBM ने थाइलैंड ब्रांच की पूर्व जनरल मैनेजर से मांगे 4.7 लाख अमेरिकी डॉलर
  • प्रतिद्वंदी कंपनी में नौकरी लेकर IBM का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप
  • अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर किया केस
विज्ञापन
IBM Corp. ने अपनी एक पूर्व अधिकारी को बोनस के रूप में 4.70 लाख डॉलर (करीब 3.9 करोड़ रुपये) लौटाने के लिए कहा है। कंपनी ने थाईलैंड ब्रांच में जनरल मैनेजर के पद से नौकरी छोड़ने वाली इस महिला अधिकारी के खिलाफ न्यू यॉर्क, अमेरिकी में कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस पूर्व अधिकारी ने उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी में नौकरी लेकर IBM के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है।

ET की रिपोर्ट के अनुसार, IBM ने अमेरिका में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में उसकी थाइलैंड ब्रांच की पूर्व जनरल मैनेजर Patama Chantaruck के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कंपनी पटामा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने IBM की प्रतिद्वंदी कंपनी Accenture में नौकरी लेकर IBM के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। ऐसे में कंपनी ने पटामा को बोनस के रूप में प्राप्त 4.70 लाख अमेरिकी डॉलर लैटाने के लिए कहा है।

रिपोर्ट बताती है कि IBM का कहना है कि पटामा ने बोनस देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कंपनी ने न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पटामा के ऊपर यह मुकदमा दायर किया। पटामा ने Accenture में सीनियर पोजिशन के पद पर नौकरी ली। आईबीएम ने यह भी बताया कि कंसलटिंग रेवेन्यू के मामले में Accenture एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में IBM का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है।

आईबीएम के वकीलों ने शिकायत में कहा कि IBM और Accenture संस्थाएं विशेष रूप से सूचना, डिजिटलाइजेशन और कंसल्टिंग स्पेस में ग्लोबल लेवल पर और एशिया-पैसेफिक रीजन में प्रतिस्पर्धा करती हैं। 

कंपनी द्वारा दायर सूट कहता है, 2018 में आईबीएम में शामिल होने वाली पटामा ने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था और एक महीने बाद अप्रैल 2022 में थाईलैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में एक्सेंचर में शामिल हो गई। आईबीएम ने कथित तौर पर कोर्ट में दावा किया है कि कंपनी ने कंपनी की गोपनीय जानकारियों की सुरक्षा करने के लिए उसे 470,000 डॉलर से ज्यादा का बोनस दिया था और एक्सेंचर में शामिल होने के बाद आईबीएम को उसके बोनस को कैंसल करने का अधिकार है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IBM, IBM Sues Employee
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »